हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान वह बेहद महंगे बैग के साथ दिखाई दीं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड स्टार जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, इन्हें 9 जुलाई 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। फिल्म 'शमशेरा' की रिलीज से पहले अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच रणबीर अपनी खूबसूरत पत्नी को सरप्राइज देने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां आलिया उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हो गई थीं।
दरअसल, आलिया अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस आ गई हैं। इस दौरान वह आरामदायक लुक में नजर आईं। आलिया ने एक लूज व्हाइट कलर का टॉप पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग शर्ट और ब्लैक कलर की लूज पैंट के साथ पेयर किया था। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था और उनके चेहरे पर बेबी बंप स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने यूरोप ट्रिप से शेयर कीं फैमिली फोटोज, बच्चों के साथ खेलते दिखे शाहिद कपूर)
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि, आलिया अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सफेद स्नीकर्स और एक महंगे बैग के साथ पूरा किया था। उनके इस लुक में हमारा ध्यान आलिया के खूबसूरत बैग ने खींचा, जिसकी कीमत जानकर कोई भी हैरान हो सकता है।
आलिया ने सफेद रंग का एक स्लिंग बैग कैरी किया था, जो 'एडिडास' और 'गुच्ची' कलेक्शन से था। इस मिनी डफल लेदर बैग में हरे और लाल रंग का पट्टा था। थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, इस बैग की कीमत 2,950 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 2, 33,900 रुपए है। इस लुक में आलिया के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, आलिया जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आईं, वैसे ही उन्होंने मीडिया के आगे हाथ जोड़कर नमस्ते किया। अपने पति रणबीर कपूर को देखकर एक्ट्रेस बेहद उत्साहित हो गईं और उन्हें गले लिया। यहां दखें वह वीडियोज।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट पति रणबीर से मिलने की खुशी नहीं कर पाईं कंट्रोल, होने वाली मां ने 'बेबी' कहकर लगाया गले) फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का ये महंगा बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।