हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह पिंक स्ट्रैपी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वह अपने प्रेग्नेंसी लुक्स से मैटरनिटी फैशन के नए ट्रेंड सेट कर रही हैं। हाल ही में, उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह गर्व से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाने के बाद 27 जून 2022 को आलिया ने दुनिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने दो क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में हम आलिया और रणबीर को कंप्यूटर पर अपने बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए देख सकते हैं। अगली तस्वीर एक शेर के परिवार की थी। इन तस्वीरों के कैप्शन में आलिया ने लिखा था, ''हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।''
2 सितंबर 2022 को स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पिंक कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने मैचिंग जैकेट के साथ पिंक स्ट्रैपी ड्रेस पहनी हुई है। आलिया ने अपने लुक को गोल्ड हूप इयररिंग्स और सॉफ्ट कर्ल्स से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ने नए वीडियो से इंटरनेट पर मचाई धूम, यूजर ने कहा- 'देसी ऐश्वर्या')
तस्वीरें सामने आते ही आलिया के फैंस काफी खुश हो गए और उन्होंने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में उभरी हैं। वह यहां बहुत प्यारी लग रही हैं।'' वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "हॉट मॉम।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- प्राइवेट जेट खरीदना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, कहा- 'सपने बढ़ रहे हैं, अब एक जेट भी आना चाहिए')
जानकारी के लिए बता दें कि आलिया और रणबीर को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। यह उनकी साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म में आलिया-रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं। इसमें शाहरुख खान का भी स्पेशल अपीयरेंस होगा।
(ये भी पढ़ें- संजय कपूर ने शादी के बाद वाइफ महीप को दिया था धोखा, खुद स्टार वाइफ ने किया खुलासा)
फिलहाल, आलिया की लेटेस्ट तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।