हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। इस दौरान वह एक टेडी बियर प्रिंटेड ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने प्रेग्नेंसी फेज में क्यूट आउटफिट्स से मैटरनिटी लुक्स के नए ट्रेंड सेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने साबित कर दिया है कि गर्भावस्था में भी स्टाइलिश दिखा जा सकता है। हाल ही में, आलिया की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह ढीले-ढाले आउटफिट में क्यूट लग रही हैं।
पहले ये जान लीजिए कि 27 जून 2022 को आलिया ने दुनिया के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने दो क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में हम आलिया और रणबीर को कंप्यूटर पर अपने बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए देख सकते हैं। अगली तस्वीर एक शेर के परिवार की थी। इन तस्वीरों के कैप्शन में आलिया ने लिखा था, ''हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।''
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह अपने 5 महीने के बेटे गोला के साथ गई थीं बैंकॉक, दिखाई ट्रिप की खूबसूरत झलकियां)
1 सितंबर 2022 को पैपराज़ी ने मुंबई एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को स्पॉट किया। हालांकि, यह आलिया का आरामदायक लुक था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। ब्लैक टेडी-प्रिंटेड स्केटर ड्रेस में आलिया बेहद क्यूट लग रही थीं, इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आईं। आलिया ने अपने लुक को मैचिंग ब्लू कलर की फ्लैटफॉर्म स्लीपर से स्टाइल किया था। दूसरी ओर, रणबीर नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम जींस में कूल लग रहे थे। उन्होंने एक ब्लू कैप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने बेटे संग शेयर की क्यूट तस्वीरें, लाडले को प्यार से सुलाती दिखीं एक्ट्रेस)
इससे पहले, 26 जुलाई 2022 को आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया था, जहां वह एक ब्लैक कलर के सूट में दिखाई दी थीं। फ्लोरल प्रिंटेड इस ब्लैक कलर के सूट के साथ आलिया ने झुमकी और मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने इस लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, अपने रिलेशनशिप का बताया सच) फिलहाल, आपको आलिया का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।