एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग शादी के एक महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बी-टाउन के प्यारे कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ते हुए 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी। उनकी शादी को एक महीने पूरे हो गए हैं और आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर पति रणबीर कपूर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर ‘वास्तु’ में 14 अप्रैल 2022 को करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी रचाई थी। आलिया भट्ट ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि, उन्होंने अपने घर की उस बालकनी में शादी की थी, जहां दोनों ने 5 साल बिताए हैं। आइवरी कलर के आउटफिट्स में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया भावुक पोस्ट, बताया- अव्यान का सबसे पहला शब्द क्या था)
अब 14 मई 2022 को आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग शादी के एक महीने पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो कपल की पोस्ट वेडिंग सेरेमनी की है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ देखा जा सकता है। वहीं, दो तस्वीरें उनकी वेडिंग रिसेप्शन की है, जिसमें से पहली फोटो में रणबीर अपनी लेडीलव को पीछे से हग किए हुए हैं, दूसरी में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने गुब्बारे, डांस करती महिला और केक की इमोटिकॉन शेयर की हैं।
इससे पहले, रणबीर और आलिया की शादी से एक नई तस्वीर सामने आई थी, जिसमें कपूर और भट्ट परिवार साथ में बेहद खुश नजर आ रहा था। एक फ्रेम में सभी को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। इस फोटो में रणबीर और आलिया के अलावा नीतू कपूर, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा साहनी समेत दोनों परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे थे। यहां देखे वो क्यूट तस्वीर।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने बेटे जहांगीर संग क्यूट फोटो की शेयर, मां को निहारते दिखे छोटे साहबजादे)
फिलहाल, हम भी कपल को फर्स्ट मंथ मैरिज एनिवर्सरी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।