हाल ही में, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के द्वारा क्लिक की गईं वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स पर भी बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), बी-टाउन के सबसे क्यूटेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच की नजदीकियां फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं और साल 2018 में सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था और तभी से दोनों अपनी प्यारी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं।
रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आलिया भट्ट अक्सर रणबीर के लिए अपना प्यार खुलकर सोशल मीडिया पर जाहिर करती हैं। 28 सितंबर 2021 को रणबीर के 39वें जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कपल सनसेट एंजॉय करता नजर आ रहा है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी।”
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल)
7 जनवरी 2022 को आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यू ईयर वेकेशन की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ आलिया भट्ट ने ये भी बताया कि, उनकी इन तस्वीरों को किसी और ने नहीं, बल्कि उनके लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने क्लिक की थीं।
आलिया भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, “मेरे बॉयफ्रेंड के फोटोग्राफी कौशल को लापरवाही से फ्लेक्स करना।” आलिया के पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
31 दिसंबर 2021 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर के साथ अपने वेकेशन की कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो में आलिया अपनी मुस्कुराहट से फोटो में चार-चांद लगा रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में हम रणबीर को देख सकते हैं, जो एक फैंसी ग्लास से कुछ पीने में व्यस्त थे। अन्य तस्वीरों में वन्यजीवों की खूबसूरत झलक दिखाई गई थी। इसके साथ ही आलिया ने लिखा था, “2022 को कुछ हकुना मटाटा ऊर्जा देना। सुरक्षित रहें। मुस्कुराएं। सरल रहें और अधिक प्यार करें! नया साल मुबारक हो।”
(ये भी पढ़ें- जब मौत से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर, तो बेटे रणबीर कपूर से कही थी दिल की ये बात)
रणबीर कपूर के आलिया भट्ट को किस करने वाले रेयर मोमेंट की झलक ने 19 अगस्त 2021 को इंटरनेट पर आग लगा दी थी। आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में आलिया के घर को दिखाया गया था और बैकग्राउंड में कुछ दीवार के फ्रेम दिखाई दे रहे थे। इनमें से एक फ्रेम में लविंग कपल आलिया और रणबीर की तस्वीर थी। तस्वीर में रणबीर को अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के माथे पर किस करते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)
फिलहाल, आलिया और रणबीर की जोड़ी और उनकी बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। वैसे, आपको ये कपल कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।