बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन अपनी पुरानी कोल्हापुरी सैंडल को रिपीट किया था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने क्रश रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। तब से लेकर अब तक उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया का वेडिंग लुक बेहद शानदार है, जो कई लड़कियों के लिए प्रेरणा है। उनके लुक को और ध्यान से देखने पर हमें पता चला कि, एक्ट्रेस ने अपनी शादी में अपनी पुरानी सैंडल को रिपीट किया था। आइए आपको दिखाते हैं।
14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर ‘वास्तु’ में शादी की थी। उन्होंने अपने घर की उसी बालकनी में शादी रचाई थी, जहां दोनों ने एक साथ अपने रिश्ते के 5 साल बिताए थे। उनके वेडिंग आउटफिट्स भी बेहद खास थे। दोनों ने आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। आलिया ने अपने कलीरे से लेकर शादी की ड्रेस तक में रणबीर की झलक को खूबसूरती से जोड़ा था। दोनों अपने वेडिंग गेटअप में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह ने की पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ, कहा- 'उन्होंने मुझे काम-जीवन को बैलेंस करना सिखाया')
अब हमारी नजर आलिया भट्ट की वेडिंग सैंडल पर पड़ी है। दरअसल, उन्होंने अपनी शादी के दिन अपनी पुरानी कोल्हापुरी हील्स को पहना था। 'वेडिंगस्पाराज़ी' नाम के एक इंस्टा हैंडल द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट में हम रणबीर कपूर को अपनी नई दुल्हन आलिया भट्ट को उनकी शादी के ठीक बाद अपने घर के बाहर उठाते हुए देख सकते हैं, जिसमें एक्ट्रेस की वेडिंग सैंडल नजर आ रही है।
अपने खास दिन के लिए आलिया भट्ट ने अपनी पुरानी कोल्हापुरी हील्स को फिर से पहना था, जो उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रचार के दौरान पहनी थी। 3.5 इंच की ये सैंडल 'स्टॉफस्टाइल' ब्रांड की है, जिसकी कीमत सिर्फ 3,800 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बेटी जियाना के 'राइस सेरेमनी' की तस्वीरें कीं शेयर, दिखाया बुआ सुष्मिता सेन का तोहफा)
19 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट को पहली बार बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपूर खानदान की नई बहू पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस लुक को उन्होंने काफी सिंपल रखा था। एक्ट्रेस ने खुले बालों, बिंदी और हल्के झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। साथ ही उन्होंने अपनी मेहंदी और डायमंड रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था। यहां देखिए उनका वो लुक।
((ये भी पढ़ें-'केजीएफ 2' फेम रवीना टंडन अपने दिवंगत पिता को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'सबकुछ उनसे सीखा')
फिलहाल, हमें तो आलिया भट्ट का हर लुक बेहद पसंद है। वैसे, आपको उनकी शादी की सैंडल कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।