एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी मदरहुड जर्नी का पूरी तरह से आनंद ले रही हैं और अब उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत करने के बाद अपने शरीर में हुए बदलावों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) टिनसेल टाउन में नई मां हैं, जो मदरहुड के खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं। आलिया और उनके पति रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी एक बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। अब नई मां आलिया भट्ट अपने फिट शेप में वापस आने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
हर दूसरी महिला की तरह आलिया भट्ट के शरीर में भी प्रेग्नेंसी के दौरान कई बदलाव आए हैं। जब से उन्होंने मातृत्व को अपनाया है अभिनेत्री फिट शेप में वापस आने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। 11 जनवरी 2023 को आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मदरहुड के बारे में एक पिक्चर नोट साझा किया। नई मां ने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत करने के बाद अपने शरीर में हुए बदलावों पर विचार शेयर किया और खुलासा किया कि उनका दिल बड़ा हो गया है। नोट में लिखा है, "मदरहुड ने मुझे बदल दिया। इसने मेरे शरीर, मेरे बालों, मेरे स्तनों, मेरी त्वचा, मेरी प्राथमिकताओं और मेरे डर को बदल दिया, लेकिन आपको मेरा दिल देखना चाहिए। ओह, मेरा दिल कितना बड़ा हो गया है।"
कुछ दिन पहले, अपने इंस्टा हैंडल से आलिया भट्ट ने खुद की पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अभिनेत्री को पीले रंग के कपड़े के सहारे हवा में उल्टा लटका हुआ देखा जा सकता है। नई मां को नमस्ते पोज में एरियल योगा करते हुए देखा गया था। आलिया भट्ट ने ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक चुना था और अपने योग सेशन के दौरान न्यू मॉम ग्लो को बिखेरा था। तस्वीर के साथ आलिया ने अपनी पोस्टपार्टम जर्नी का खुलासा करते हुए एक नोट लिखा था और शरीर की पॉजिटिविटी के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया था कि कैसे वह एक बार फिर स्थिरता और संतुलन खोजने की कोशिश कर रही हैं और साझा किया कि वह कभी भी अपने शरीर पर कठोर नहीं होने का संकल्प लेती हैं।
'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था को पहले 12 हफ्तों तक छुपाया था, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। हालांकि, अभिनेत्री ने बताया था कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उन्हें बड़ी थकावट और मिचली होती थी, लेकिन वह अपने शरीर को सुन रही थीं। आलिया ने यह भी साझा किया था कि उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हुए अपनी और अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए खुद को आगे बढ़ाना पड़ा था। उस समय के बारे में बात करते हुए जब वह अपने बेबी बंप के साथ दिन-रात काम करने में व्यस्त थीं, तो आलिया ने साझा किया था कि गर्भावस्था के दौरान अपनी पहली एक्शन फिल्म की शूटिंग करने के लिए उन्हें खुद पर गर्व है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की महंगी संपत्तियां: आलीशान घरों से लग्जरी कारों तक के मालिक हैं दोनों। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। फिलहाल, आलिया की बॉडी चेंजिंग के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।