हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने पति व फिल्म मेकर महेश भट्ट के जन्मदिन से एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार एक फ्रेम में नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। दरअसल, जहां एक ओर उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, वहीं दूसरी ओर ये जोड़ी अब जल्द ही माता-पिता भी बनने जा रही है। ऐसे में रणबीर और आलिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, दोनों आलिया के पिता महेश भट्ट के जन्मदिन पर उनके घर गए थे, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने शेयर की है।
पहले ये जान लीजिए कि आलिया और रणबीर शादी से पहले 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर ही हुई थी। दोनों कई बार इस बात को खुद भी स्वीकार कर चुके हैं। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को अपने घर 'वास्तु' में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तब से फैंस 'जूनियर कपूर' के आने का इंतजार कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 41 दिनों से हॉस्पिटल में लड़ रहे थे जिंदगी से जंग)
अब बात करते हैं सोनी राजदान द्वारा शेयर की गई तस्वीर की। दरअसल, 20 सितंबर 2022 को महेश भट्ट ने अपना 74वां बर्थडे परिवार संग सेलिब्रेट किया। ऐसे में सोनी ने 21 सितंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महेश के बर्थडे से एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें फिल्म मेकर महेश भट्ट, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट जैसी हस्तियां नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सिंपल लुक और बंधे बालों में भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, रणबीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा है, ''ये सब परिवार में हैं।''
(ये भी पढ़ें- अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, जोरों-शोरों से चल रही तैयारियां)
आलिया और रणबीर की बात करें, तो इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और दोनों की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से ये साबित हो गया है कि ये जोड़ी बड़े पर्दे पर भी हिट है। हालांकि, आलिया का कहना है कि वे दोनों 'दो जिस्म एक जान' नहीं हैं। बीते दिनों, 'एनडीटीवी' से बातचीत में आलिया ने कहा था, ''हम दोनों काफी मजबूत इंसान हैं, लेकिन हम दो जिस्म एक जान नहीं हैं।''
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर की प्यारी तस्वीर, मां संग पार्क में टहलती दिखीं राजकुमारी)
फिलहाल, आपको सोनी राजदान द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।