हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद दूसरी बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। 6 नवंबर 2022 को उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। इससे पहले, आलिया भट्ट मां बनने के बाद पहली बार बहन शाहीन भट्ट के बर्थडे पर नजर आई थीं। अब एक बार फिर उन्हें पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मां बनने के बाद आलिया एक बार फिर खुद को फिट करने में लग गई हैं। 7 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस को मुंबई के खार इलाके में योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आलिया योगा क्लास के बाहर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। आलिया ने लेगिंग्स और टी-शर्ट के साथ हुडी पहन रखी थी, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थीं।
(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
इससे पहले, आलिया भट्ट को उनकी बहन शाहीन भट्ट के बर्थडे में देखा गया था, जिसकी तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। फोटो में शाहीन और आलिया येलो कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन आलिया के चेहरे पर न्यू मम्मी बनने की एक अलग ही चमक थी। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था। आलिया ने एक नोट के साथ पुष्टि करते हुए फैंस के साथ ये जानकारी साझा की थी। उनके शेयर किए गए नोट में एक शेर के परिवार को देखा जा सकता था। इसके साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी बेटी को 'जादुई बच्ची' कहा था। आलिया ने यह भी खुलासा किया था कि वे 'धन्य और जुनूनी माता-पिता' हैं।
आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं, जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और कुछ फिल्मों का शूट अभी अधूरा है। आलिया जल्द हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' और बॉलीवुड फिल्म 'बैजू बावरा', रॉकी और 'रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं।
खैर, इस बात में कोई शक नहीं है कि आलिया मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान दे रही हैं। आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।