हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लंदन से हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बेबी बंप स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी करने के बाद अब भारत वापस लौटने को तैयार हैं। 8 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस ने घर वापस आने की जानकारी दी थी। वहीं, अब लंदन में फिल्म के सेट से आलिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को अपने करीबियों के बीच शादी रचाई थी। फिर शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर परिवार से लेकर फैंस तक, सभी को खुश कर दिया था। तब से आलिया सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले काफी समय से आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं, अब जब वो घर वापसी के लिए तैयार हैं, तो फिल्म के सेट से उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने फैमिली संग मनाया 64वां बर्थडे, बेटी रिद्धिमा कपूर ने आलिया-रणबीर को किया मिस)
दरअसल, सामने आई तस्वीरों में होने वाली मां को हल्के ब्राउन कलर के जंपसूट में देखा जा सकता है, इन फोटोज को देखने से लगता है कि, ये किसी एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान की हैं। फोटोज में दिख रहे आलिया के बेबी बंप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, आलिया अपने बेबी बंप को छिपाती हुई भी नजर आईं। अब उनके बेबी बंप को देखकर उनके तमाम फैंस और नेटिजन्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "माय स्वीट गर्ल, बेबी बंप बड़ा हो रहा है।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "उनका पेट बड़ा हो गया और ये स्पष्ट हो गया। मुझे लगता है कि, वह चौथे महीने में हैं, वह प्यारी लग रही हैं।" यहां देखें फोटोज और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- 'कॉफ़ी विद करण' में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़े कई रोचक किस्सों का हुआ खुलासा)
वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया जल्द ही अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास रणवीर सिंह संग 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स', 'जी ले जरा' और 'तख्त' जैसी फिल्में भी हैं।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लंदन से गैल गैडोट संग तस्वीर की शेयर, पति रणबीर से कहा- 'मैं आ रही हूं बेबी')
वैसे, क्या आपको आलिया का बेबी बंप नजर आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।