आलिया के पिता महेश भट्ट दामाद रणबीर को गले लगाकर हुए भावुक, फैंस ने बताया 'अनमोल' तस्वीर

हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, दामाद रणबीर कपूर को गले लगाकर भावुक दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 16, 2022 | 15:48:02 IST

शादी न सिर्फ दो दिलों, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है! और ये स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी से साबित हो गया है। कपल ने एक-दूसरे के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इस शादी में आलिया और रणबीर के साथ पूरे कपूर और भट्ट परिवार का खूबसूरत मिलन देखा गया। दोनों के परिवारों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

ADVT
ADVT

(इसे भी पढ़ें: आलिया-रणबीर की शादी की अनदेखी तस्वीरें: कपूर और भट्ट फैमिली संग पोज देता दिखा कपल)

इनमें दो तस्वीरें ऐसी भी हैं, जिसमें रणबीर अपने ससुर महेश भट्ट के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दामाद-ससुर की खूबसूरत बॉन्डिंग आपको भी इमोशनल कर देगी, जिसमें महेश भट्ट, रणबीर को गले लगाते नजर आ रहे हैं। रणबीर भी महेश भट्ट को गले लगाकर मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीरों में महेश भट्ट बिल्कुल उसी तरह भावुक दिखाई दे रहे हैं, जैसे एक पिता अपनी बेटी की विदाई पर होता है। फैंस भी दामाद-ससुर की इन तस्वीरों को ‘अनमोल’ बता रहे हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की मेहंदी की तस्वीरें: मां-बहन और जीजू संग डांस करते दिखे एक्टर)

 इन तस्वीरों को आलिया की दीदी पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें महेश भट्ट और रणबीर ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ पूजा भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, “जब दिल से सुनने और बोलने की क्षमता हो, तो शब्दों की जरूरत किसे है।”

ADVT.
ADVT.

महेश भट्ट के अलावा रणबीर की सास भी अपने दामाद से बेहद प्यार करती हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, आलिया की मां सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को शादी में बेहद महंगा तोहफा दिया है। सूत्र की मानें तो, “आलिया की मां (सोनी राजदान) ने अपने दामाद (रणबीर कपूर) को एक बेहद कीमती घड़ी गिफ्ट में दी है। यह घड़ी एक ऐसे ब्रांड की है, जो बाजार में आसानी से नहीं मिलती है। इसकी कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यही नहीं, शादी में आए मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में कश्मीरी शॉल दी गई, जिसे आलिया भट्ट ने खुद चुना था। शानदार क्वालिटी की इस शॉल को देख हर कोई हैरान रह गया था।”

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने 'दामाद' रणबीर कपूर को शादी में गिफ्ट की 2.5 करोड़ रुपए की घड़ी)

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, सोशल मीडिया पर रणबीर और महेश भट्ट की बॉन्डिंग के खूब चर्चे हो रहे हैं। तो आपको ससुर और दामाद की ये जोड़ी कैसी लगी? हमें जरूर बताएं, साथ ही बॉलीवुड की लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल