लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट सामने आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इन वर्षों में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'राजी', 'कलंक', 'हाईवे', 'आरआरआर', 'डियर जिंदगी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो महज 29 साल की उम्र में आलिया ने अपने जीवन के प्यार रणबीर कपूर से शादी की है और अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में, उनकी डिलीवरी डेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं।
(ये भी पढ़ें: जब आलिया भट्ट ने किया था अपने बच्चे के नाम का खुलासा, अगर बेटी हुई तो रखेंगी ये नाम)
दरअसल, जब से आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की न्यूज सामने आई है, तब से इससे जुड़ी खबरें आती रहती हैं। सभी को पता है कि आलिया की प्रेग्नेंसी का नौवां महीना नवंबर 2022 है। हालांकि, सही तारीख अभी किसी को नहीं पता है। एक सूत्र ने 'ईटाइम्स' को बताया है कि आलिया की डिलीवरी 20 से 30 नवंबर के बीच होने की सबसे अधिक संभावना है।
यह भी पता चला है कि डिलीवरी की तारीख आलिया की बहन शाहीन के जन्मदिन के बहुत करीब हो सकती है, जो 28 नवंबर को पड़ता है। परिवार में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद 28 नवंबर को उनके फैमिली में दो जन्मदिन हो सकते हैं।
(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट आलिया भट्ट ने फैमिली संग मनाई दिवाली, सासू मां नीतू कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर)
आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को सोशल मीडिया पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए कहा था कि रणबीर कपूर और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ अपनी एक प्यारी फोटो साझा की थी। फोटो में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं और रणबीर कपूर मॉनिटर पर सोनोग्राफी रिपोर्ट देख रहे थे।
फिलहाल, हम अभी से ही रणबीर और आलिया को उनके बेबी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।