हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए 'गोलगप्पे और चाट' का आनंद लिया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
महीनों के प्रमोशन और इवेंट्स में भाग लेने के बाद जल्द ही मां बनने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को आखिरकार अपनी सबसे अच्छी दोस्त और बहन शाहीन भट्ट के साथ चिल करने का समय मिला। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए 'गोलगप्पे और चाट' का आनंद लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें : कैटरीना से प्रियंका चोपड़ा तक, 6 सेलिब्रिटी दुल्हनें जिन्होंने शादी में पहने थे यूनिक 'कलीरे')
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और शादी के तीन महीने के भीतर दोनों ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। आलिया समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के लिए और मजेदार इंटरव्यूज को लेकर ट्रेंड करती रहती हैं। कुछ समय पहले, आलिया ने बेबी किक्स का अनुभव करने के बारे में बात की थी, जब उन्हें 'टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' से नवाजा गया था। गोल्डन केप ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अवॉर्ड शो में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके बेबी ने उन्हें स्पीच के दौरान पेट में किक मारी थी।
9 अक्टूबर 2022 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में आलिया की आधी खाई हुई पानी पुरी दिख रही थी। इसके ऊपर उन्होंने लिखा, "पावर ऑफ पानीपुरी।" अगली तस्वीर में हम लिप-स्मूदी चाट से भरी एक प्लेट देख सकते हैं, जिसे आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ एंजॉय कर रही थीं। इसके साथ होने वाली मां ने लिखा, "शाहीन के साथ चाट का दिन। सबसे अच्छा दिन।"
(ये भी पढ़ें : उर्वशी टी-20 से पहले पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया, नेटिजंस बोले- 'दीदी ने छोटू भैया का पीछा नहीं छोड़ा')
इसके पहले, 5 अक्टूबर 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जल्द जन्म लेने वाले बच्चे के लिए गोद भराई की मेजबानी की थी। जिसके बाद होने वाली मां आलिया ने अपने खूबसूरत गोद भराई की झलकियां साझा की थीं। पहली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि आलिया और रणबीर जोर-जोर से हंस रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर, आलिया के गाल पर किस कर रहे थे। बाकी की तस्वीरों में कपूर और भट्ट फैमिली नजर आई थी। समारोह के लिए आलिया ने पीले रंग की अनारकली को चुना था, जिसमें गोट्टा पट्टी का काम हुआ था। तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा था, "सिर्फ प्यार।"
(ये भी पढ़ें : निकितिन धीर ने बेटी देविका की प्यारी झलक की शेयर, लाडली संग खेलते दिखे एक्टर)
खैर, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।