सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा जा रहा है कि, स्टार कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट व्हाइट और गोल्ड ड्रेस पहनेंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सभी की निगाहें स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर टिकी हैं, क्योंकि वे आज यानी 14 अप्रैल 2022 को एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
जहां रणबीर और आलिया के प्रशंसक उनके समारोहों, लुक्स और आउटफिट्स के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक लोकप्रिय फैशन इंस्टाग्राम अकाउंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल के वेडिंग ड्रेस को लेकर कुछ संकेत दिए हैं। 'डाइट सब्या' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फॉलोअर ने मैसेज में लिखा, 'कल आप बहुत सारा गोल्ड और व्हाइट देखोगे।' इस पर 'डाइट सब्या' ने मैसेज को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'स्कूप (कयास)।' यहां देखें पोस्ट।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की टोटल नेट वर्थ: जानें कौन करता है सबसे ज्यादा कमाई)
आलिया और रणबीर के म्यूट पेस्टल थीम को ध्यान में रखते हुए, यह चर्चा अधिक है कि, कपल ने एक मिनिमल व्हाइट और गोल्डन शादी का लुक चुना है। 'ई-टाइम्स' के एक सूत्र के अनुसार, प्रसिद्ध भारतीय मेकअप कलाकार मिकी कॉन्ट्रैक्टर शादी के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मेकअप और हेयर स्टाइल की देखभाल कर रहे हैं। मिकी, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय के मेकअप के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, नीता अंबानी और काजोल सहित कई फेमस सेलिब्रिटी के साथ काम किया है। उन्होंने आलिया के साथ भी बहुत अच्छा तालमेल साझा किया और हाल ही में पिछले महीने आलिया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।
13 अप्रैल 2022 को आलिया की मेहंदी सेरेमनी उनके बांद्रा स्थित आवास वास्तु में हुई। इसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करण जौहर, आकांक्षा रंजन और कई अन्य लोगों सहित दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की प्री-वेडिंग रस्म की झलकियां: मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने प्लॉन्ट की मेहंदी) हल्दी की रस्म के लिए आज यानी 14 अप्रैल को सभी लोग फिर से अपने आवास पर जमा हो गए हैं। शादी की रस्में जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रणबीर और आलिया कथित तौर पर अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए दो भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। (ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पति के लिए लिखा प्रशंसा पत्र, बच्चे के जन्म के बाद 'कठोर बदलाव' के लिए हुईं तैयार) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2017 में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मुलाकात के बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था, जब वे अभिनेत्री सोनम कपूर के रिसेप्शन में एक साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद से ही दोनों हमेशा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, अब देखना होगा कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के लिए कौन से कला का आउटफिट चुनते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।