हाल ही में, स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ में वाराणसी में स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों वाराणसी में अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। हाल ही में, दोनों को बनारस के घाट पर देखा गया। यहां से आलिया और रणबीर का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच अटूट प्यार की झलक दिखाई दे रही है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, आलिया ने प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर पहली बार रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया जाने लगा था। सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ में पहुंचकर दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। डिनर से लेकर वेकेशन तक दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता है। जहां रणबीर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। वहीं, आलिया अपने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
(ये भी पढ़ें- जब भारती सिंह की मां ICU में थीं भर्ती, वह स्टेज पर कर रही थीं परफार्मेंस, कॉमेडियन को याद आया दिन)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 22 मार्च 2022 को स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वाराणसी में शूटिंग के दौरान स्पॉट किए गए। घाट से बाहर निकलते हुए दोनों का एक वीडियो सामने आया है। लुक की बात करें तो, जहां आलिया ऑरेंज स्लीवलेस क्रॉप टॉप और बूट्स के साथ येलो स्कर्ट में बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं, रणबीर सफेद टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे थे। यहां देखें वीडियो।
इसके पहले, 21 मार्च 2022 को आलिया और रणबीर को वाराणसी के लिए रवाना होते भी देखा गया था। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान आलिया एक सफेद क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में थीं, जबकि रणबीर एक सफेद टी और काले रंग की डेनिम जींस में थे।
बीते दिनों, आलिया भट्ट ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ संग बातचीत में रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है कि, मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं। बेशक मैं एक रिश्ते में हूं और मैं रणबीर के साथ बेहद खुश हूं और उनसे गहराई से प्यार करती हूं। मैं रिश्ते में विश्वास करती हूं।” उन्होंने कहा था, “मैं बहुत दिल वाली इंसान हूं। मैं उस मायने में थोड़ी रोमांटिक भी हूं, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ टाइप। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं गहराई से प्यार करती हूं। उन्हें देखकर और उनके साथ मैं बहुत सहज महसूस करती हूं। यही वजह है कि, हम इतने सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।”
(ये भी पढ़ें- 'शगुन की मेहंदी' से शुरू हुई मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत)
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी की प्लानिंग पर ‘NDTV’ संग बातचीत में कहा था कि, वह दिल से रणबीर से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, “मैं पहले से ही अपने मन में रणबीर कपूर से विवाहित हूं। मुझे लगता है कि, मैंने सालों पहले रणबीर कपूर से अपने मन में शादी कर ली है और ये गलत नहीं है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो, पहली बार आलिया और रणबीर एक साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पर्दे पर नजर आएंगे। इसमें आलिया ने ईशा की भूमिका निभाई है और रणबीर ने शिव की भूमिका निभाई है, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
(ये भी पढ़ें- सना खान ने पी 24 कैरेट सोने की परत वाली चाय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश)
फिलहाल, वाराणसी से सामने आया आलिया और रणबीर का ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।