हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक ग्रीन कलर के अनारकली सूट में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने पति व एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले, दोनों भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गए थे, जहां उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।
पहले ये जान लीजिए कि प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट का फैशन और स्टाइल ऑन पॉइंट है। वह अपने मैटरनिटी लुक्स से फैंस को इंप्रेस करने में कभी फेल नहीं होती हैं। बात चाहे इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की, एक्ट्रेस हर एक लुक में हमेशा स्टनिंग नजर आती हैं।
(ये भी पढ़ें- KWK7: कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग शादी पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'वह मेरी रडार पर नहीं थे')
हाल ही में, आलिया को ट्रोडिशनल लुक में देखा गया। दरअसल, उन्होंने निधि थोलिया लेबल द्वारा डिजाइन किया हुआ एक कस्टम पन्ना ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। उनके इस ग्रीन कलर के अनारकली सूट की फुल स्लीव्स इसे काफी एलिगेंट लुक दे रही थीं। वहीं, इस ड्रेस पर एक स्कैलप्ड नेकलाइन और हेमलाइन पर जटिल सोने की कढ़ाई थी। आलिया की इस क्लासिक ड्रेस में सफेद रंग के बंधनी प्रिंट से सजे नीले दुपट्टे के साथ पॉप-अप रंगों का टच था।
(ये भी पढ़ें- बिग बी ने पत्नी जया बच्चन के बारे में की बात, कहा- 'जब मैं ज्यादा खुश होता हूं, तो वह शक करती हैं')
अभिनेत्री ने अपने लुक को एक्सेसराइज़ करने के लिए लटकते हुए पन्ना के झुमके और एक साधारण सोने की अंगूठी पहनी थी। गजरे से सजा हुआ बन, बिंदी और न्यूड मेकअप उनके लुक को निखार रहे थे। आलिया की सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गर्व से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुए नजर आ रही हैं। आलिया के इस लुक में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चार-चांद लगा रहा था।
थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि निधि थोलिया लेबल के इस अनारकली सेट की कीमत 48,000 रुपए है। वहीं, उनके पन्ना जड़ित इयररिंग्स की कीमत 2,575 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत के कीमती हैंडबैग: 2 से 5 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं स्टार वाइफ, देखें पूरी लिस्ट)
फिलहाल, आपको आलिया का यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।