टीवी एक्टर अक्षय खरोदिया और उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी जगत से लगातार खुशखबरी सामने आ रही है। पहले हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह को बेटा हुआ। इसके बाद देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को बेटी हुई। अब ऐसी ही एक गुड न्यूज 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया (Akshay Kharodia) के घर से आ रही है। जी हां! अक्षय और उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आइए आपको बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, अक्षय खरोदिया ने 19 जून 2021 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ शादी की थी। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें उनके सिर्फ फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। उनकी शादी देहरादून में दिव्या के घर पर सिर्फ 10 लोगों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, पोस्ट शेयर कर पति सुयश को कहा धन्यवाद)
अब बात करते हैं अक्षय द्वारा शेयर किए गए पोस्ट की। दरअसल, 19 अप्रैल 2022 को अक्षय खरोदिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें एक्टर अपनी नन्ही राजकुमारी को अपने सीने से लगाए बेहद खुश दिख रहे हैं। फोटो में नए डैडी की खुशी को साफ देखा जा सकता है। वहीं, उनकी बेटी नारंगी रंग के स्वैडल में लिपटे नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "हम एक प्यारी बच्ची के साथ धन्य हैं। भगवान की कृपा से बेबी और मां दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।''
(ये भी पढ़ें- केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द करने वाले हैं शादी! साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी शुरू)
इससे पहले, 20 मार्च 2022 को अक्षय और दिव्या ने अपने मैटरनिटी शूट से एक मनमोहक तस्वीर साझा करके अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। इस फोटो में दिव्या गाउन पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा था, "आप वह सब कुछ हैं, जिसकी मैंने कभी कल्पना की थी, इस सपने के सच होने के लिए धन्यवाद।"
अक्षय ने अपनी शादी के वक्त दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, कैसे दिव्या हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रही हैं। बकौल अक्षय, "वह मेरे साथ हर सुख-दुख में रही हैं, जब मैं कुछ भी नहीं था। हमारे माता-पिता शादी के बारे में बहुत आश्वस्त नहीं थे, क्योंकि वह एक ब्राह्मण हैं और मैं एक राजपूत हूं, इसलिए उनकी अपनी आपत्तियां थीं। बहुत सारे विवाद थे। मैं सेटल नहीं था और दिव्या का परिवार किसी सुरक्षित नौकरी वाले को चाहते थे। वो उन्हें कहते थे कि, तुम एक डॉक्टर हो, वो एक एक्टर हैं। हालांकि, हमने विश्वास रखा और हमारे केस में प्यार जीत गया। उन्होंने मेरा मुश्किल समय में सपोर्ट किया। मैं सुपर एक्साइटेड हूं और पांड्या स्टोर टीम के साथ हर रात डांस कर रहा हूं, वो भी मेरे लिए उतने ही खुश हैं।"
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने अपनी शादी में पहनी थी 3,800 रुपये की पुरानी 'कोल्हापुरी' सैंडल)
फिलहाल, हम अक्षय खरोदिया और उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा को एक लिटिल एंजल के पैरेंट्स बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।