नागार्जुन से नागा चैतन्य तक, अक्किनेनी फैमिली के हर मेंबर्स के पास है कार कलेक्शन, यहां देखें लिस्ट

इस आर्टिकल में हम आपको साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अक्किनेनी फैमिली के पांचों मेंबर्स के लग्जीरियस कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jun 22, 2021 | 20:35:59 IST

साउथ इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका फैन बेस अच्छे-अच्छे बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देता है। इनमें से एक अक्किनेनी परिवार भी है, जिसके सभी सदस्य साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं। बात चाहे अक्किनेनी नागार्जुन और उनकी वाइफ अमाला अक्किनेनी की हो, या उनके बेटों नागा चैतन्य व अखिल अक्किनेनी की, या फिर उनकी बहू सामंथा अक्किनेनी की, परिवार के सभी सदस्य आज एक्टिंग दुनिया में काबिज हैं और बेशुमार नाम व शोहरत कमा रहे हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि, इस स्टार फैमिली के हर एक मेंबर की कमाई करोड़ों में है। ऐसे में ये अपनी लैविश लाइफस्टाइल में कोई भी कमी नहीं छोड़ते हैं और इनके कार कलेक्शन देखकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको अक्किनेनी फैमिली के पांचों मेंबर्स के लग्जीरियस कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

ADVT
ADVT

1. अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjun)

अक्किनेनी नागार्जुन राव साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वो न केवल एक अच्छे अभिनेता हैं, बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। उन्होंने अभी तक करीब 100 साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा नागार्जुन प्रोडक्शन कंपनी ‘अन्नपूर्णा स्टूडियो’ के मालिक भी हैं। एक्टर एक फिल्म के 9 से 11 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों कमाते हैं। ऐसे में नागार्जुन दो महंगी कारों से सफर करते हैं।

नागार्जुन का कार कलेक्शन

नागार्जुन के पास एक शानदार BMW 7-Series है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। BMW के अलावा साउथ के सुपरस्टार के पास Audi A7 है, जिसकी कीमत 90.5 लाख रुपए है। व्हाइट कलर की ये स्टाइलिश कार नागार्जुन के लैविश स्टाइल से बिल्कुल मैच करती है। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन का शानदार घर: लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं साउथ के सुपरस्टार, 100 करोड़ का है ड्रीम होम)

2. नागा चैतन्य (Naga Chaitanya)

ADVT.
ADVT.

अक्किनेनी नागार्जुन और उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे नागा चैतन्य ने अपने पिता की तरह साउथ इंडस्ट्री में बेशुमार नाम कमाया है। यही नहीं, नागा बहुत कम समय में टॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों की लिस्ट में भी शुमार हो चुके हैं। 'Times Alert' के मुताबिक, नागा एक फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपए लेते हैं।

नागा चैतन्य का कार कलेक्शन

नागा चैतन्य को कार्स का बहुत शौक है और उनके गैरेज में उनकी कई पसंदीदा कार्स मौजूद हैं। नागा के पास 2 करोड़ रुपए की Range Rover Vogue, 1.99 करोड़ रुपए की Nissan GT-R और 2.3 करोड़ रुपए की Mercedes Benz G63 AMG है। हालांकि, उनके पास सबसे महंगी कार Range Rover Autobiography है, जिसकी कीमत 4.37 करोड़ रुपए है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- ब्रह्मानंदम से लेकर अली तक, साउथ इंडस्ट्री के इन कॉमेडियन स्टार्स की पर्सनल लाइफ है बेहद दिलचस्प)

3. सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni)

साउथ एक्ट्रेस व नागा चैतन्य की पत्नी सामंथा अक्किनेनी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सामंथा ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिसकी वजह से उनका फैन बेस देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। सामंथा एक फिल्म के 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट व ऐड्स से करोड़ों कमाती हैं।

सामंथा अक्किनेनी का कार कलेक्शन

अपने पति नागा चैतन्य की तरह सामंथा को भी कार्स का काफी शौक है। उनके पास 62 लाख रुपए की Jaguar XF, 70 लाख रुपए की Audi Q7 और 1.5 करोड़ रुपए की Porsche Cayman GTS है। हालांकि, उनके पास दो सबसे महंगी कारें 2 करोड़ रुपए की Range Rover Vogue और 2.3 करोड़ रुपए की Mercedes Benz G63 AMG भी है।

(ये भी पढ़ें: 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

4. अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni)

नागा चैतन्य के छोटे भाई और नागार्जुन व उनकी दूसरी पत्नी अमाला अक्किनेनी के बेटे अखिल अक्किनेनी भी साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। अखिल ने बहुत कम समय में साउथ इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। ‘रिपब्लिक वर्ल्ड’ वेबसाइट के मुताबिक, अखिल प्रति फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

अखिल अक्किनेनी का कार कलेक्शन

अक्किनेनी परिवार के सबसे लाडले बेटे अखिल अक्किनेनी के पास भले ही अभी ज्यादा कार्स नहीं हैं। लेकिन उनके पास एक Skoda Superb है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है और ये कार उनके अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी से बखूबी मिलती है।

5. अमाला अक्किनेनी (Amala Akkineni)

कोलकाता के बंगाली परिवार में जन्मी अमाला ने साल 1992 में नागार्जुन से शादी की थी। अमाला, नागार्जुन की दूसरी पत्नी हैं। अमाला अक्किनेनी एक भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया है। अमाला एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट भी हैं।

अमाला अक्किनेनी का कार कलेक्शन

एक्ट्रेस से एक्टिविस्ट बनी अमाला Porsche Cayenne जैसी स्टाइलिश और लग्जीरियस कार में घूमती हैं, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए है।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, इस स्टार फैमिली के हर मेंबर के पास अपना लग्जीरियस कार कलेक्शन है, जो किसी को भी दीवाना बना सकता है। तो आपको इनमें से किसके कार कलेक्शन सबसे ज्यादा अच्छे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल