हाल ही में, हमें बिजनेसमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता की शादी के कुछ वीडियोज मिले हैं, जिसमें उनके वेडिंग कार्ड से लेकर कपल डांस तक की झलकियां नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) 9 मार्च 2019 को भव्य तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। आज यानी 9 मार्च 2022 को उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है। इस खास मौके पर उनकी शादी के कार्ड और कपल डांस के अनदेखे वीडियोज सामने आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने साल 2019 में शादी रचाई थी और 10 दिसंबर 2020 को वे एक बेटे के माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अंबानी परिवार भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है, लेकिन फिर भी वे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने शादी के वक्त एक-दूसरे को दिए थे ये वचन, सामने आई फोटो)
अब आपको आपको आकाश-श्लोका के अनदेखे वेडिंग वीडियोज दिखाते हैं। दरअसल, आकाश अंबानी के फैन पेज से एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में शेयर किया गया है, जिसमें आकाश और श्लोका की शादी का अनोखा कार्ड देखा जा सकता है, जो एक बॉक्स की तरह है। ऑरेंज बॉक्स को खोलने पर अंदर चांदी से बना एक फोल्ड कार्ड है। ऊपरी हिस्से पर राधा-कृष्ण की प्यारी फोटो बनी है, जबकि निचले हिस्से में एक अलग सीनरी बनी है। इसके अंदर एक और कार्ड है, जिसमें अंबानी परिवार के नाम और शादी की डिटेल्स लिखी हुई है। शादी का कार्ड इतना भव्य था कि, इसने उस समय लोगों का दिल चुरा लिया था।
इसके अलावा, आकाश और श्लोका मेहता की शादी का एक और वीडियो हमारे हाथ लगा है। ये वीडियो उनकी रिसेप्शन पार्टी का है, जिसमें प्यार में डूबे आकाश और श्लोका ‘She Will Be Loved’ गाने पर कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, डांस करते हुए आकाश अपनी लेडीलव के गाल पर किस भी करते हैं और वह दिल खोलकर हंसती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता का रिसेप्शन लुक, गोल्डन सीक्विन साड़ी में दिखी थीं बेहद सुंदर)
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के एक वीडियो में दूल्हे राजा भव्य स्टेज पर अपनी फैमिली के साथ जा रहे हैं। इस दौरान नीता अंबानी से लेकर उनकी बेटी ईशा अंबानी तक, सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आकाश को उनके दोस्त कंधे पर उठा लेते हैं। अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे भी वहां नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- आकाश अंबानी ने सगाई में श्लोका को सबके सामने किया था किस, देखें अनदेखी तस्वीरें-वीडियो)
फिलहाल, हम भी आकाश और श्लोका को उनकी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको उनके ये वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।