हाल ही में, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर आलिया की मेहंदी सेरेमनी से कुछ इमोशनल फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल 2022 को अपने करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। अब, आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने उनकी शादी से कुछ भावनात्मक क्षणों की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आकांक्षा को आलिया की मेहंदी सेरेमनी के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां: पॉपुलैरिटी में देती हैं पतियों को टक्कर, करोड़ों की है नेट वर्थ)
दरअसल, एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट की मेहंदी में भावुक हो गई थीं। शादी के दो हफ्ते बाद 30 अप्रैल 2022 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें मेहंदी समारोह में आलिया के दोस्त आकांक्षा के सभी बदलते मूड को दिखा रही हैं। पहली फोटो में वह एक ड्रिंक का आनंद लेते हुए और संगीत पर थिरकते हुए मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। अगली कुछ तस्वीरों में वह भावुक नजर आ रही हैं और यहां तक कि, उन्हें रोते हुए भाव के साथ आलिया का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। आखिरी फोटो में वह मुंह पर हाथ रखकर सिसक रही हैं, जैसे कोई उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहा हो।
आकांक्षा ने अपने इमोशनल सेल्फ का भी मजाक उड़ाया है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "‘हर शादी में एआरके (आकांक्षा रंजन कपूर) की भावनाओं का (डी) एस्केलेशन।’ उनकी बड़ी बहन अनुष्का रंजन ने इस बात की पुष्टि की कि, यह सच था। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘हाहाहा ये सबसे क्यूट है।’
(ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली से हिना खान तक, TV इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस)
जानकारी के लिए बता दें कि, आकांक्षा भी अपनी बहन अनुष्का रंजन और आलिया की तरह एक एक्ट्रेस हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' और 'रे' में देखा गया है।
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी की थी। ये इंटीमेट वेडिंग बांद्रा में उनके घर पर आयोजित की गई थी और इसमें जोड़े के करीबी परिवार और दोस्तों ने ही भाग लिया था। इसमें शामिल होने वालों में रणबीर के परिवार के लोग करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सैफ अली खान, रणधीर कपूर, बबीता, आदर जैन, अरमान जैन, रीमा जैन और श्वेता बच्चन और नव्या नंदा थे। वहीं, आलिया की तरफ से महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, राहुल भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, आलिया और आकांक्षा रंजन के बीच बेहद प्यारी दोस्ती है। तो इनकी बॉन्डिंग आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।