बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा ने हाल ही में, हाई-स्लिट गाउन में पोज दिया है। इस फोटो को देखने के बाद फैन्स न्यासा की तुलना उनकी मां काजोल से कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल और फेमस स्टार किड हैं। न्यासा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हालांकि, न्यासा ने अपना इंस्टाग्राम अकांउट प्राइवेट कर रखा है, लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज बने हुए हैं। इन फैन पेजेस को देखकर न्यासा की फैन बेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पहले ये जान लीजिए कि, अजय और काजोल के घर न्यासा ने 20 अप्रैल 2003 को जन्म लिया था। अपने स्टार माता-पिता की तरह न्यासा की भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो चाहे जो भी ड्रेस पहनती हैं, वो फैशन ट्रेंड बन जाता है। हाल ही में, न्यासा एक हाई-स्लिट गाउन पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें-मीरा की रैंप वॉक पर आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, प्राउड हसबैंड ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट)
दरअसल, 26 मार्च 2022 को मनीष मल्होत्रा ने काजोल और अजय की बेटी न्यासा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो हाई-स्लिट गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इस गाउन के साथ उन्होंने एक जैकेट कैरी किया था। पिन-स्ट्रेट बालों और कैट-आई मेकअप में वो स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था।
न्यासा की ये तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तुलना मां काजोल से करने लगे। मनीष मल्होत्रा का कमेंट सेक्शन न्यासा की तारीफ से भर गया। एक यूजर ने लिखा, 'न्यासा बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं'। वहीं, दूसरे ने लिखा, 'न्यासा को सुंदरता अपनी मां से मिली है।' यहां देखिए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें-शाहरुख खान के 'पठान' लुक पर बेटी सुहाना ने लुटाया प्यार, पत्नी गौरी ने भी की तारीफ)
न्यासा देवगन का फिलहाल बॉलीवुड में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन वो किसी न किसी कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो अपनी मां, काजोल और पिता अजय के साथ एक सुंदर बॉन्ड शेयर करती हैं। एक इंटरव्यू में जब उनकी मां काजोल और पिता अजय से स्टार किड के फिल्मों में प्रवेश करने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया, तो अजय ने बताया था कि, उनके बेटे ने कैमरे में गहरी दिलचस्पी ली है, लेकिन न्यासा को फिल्मों में आने का कोई शौक नहीं है।
(ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा की मां जनक रानी ने की बहू गिन्नी चतरथ की तारीफ, कहा- 'वह बहुत अच्छी हैं')
फिलहाल, न्यासा का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।