एक्टर अजय देवगन ने अपनी मां वीना देवगन को उनके 75वें बर्थडे पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही काजोल ने भी अपनी सासू मां को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैंं।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मां वीना देवगन (Veena Devgan) आज यानी 19 फरवरी 2023 को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अजय और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए वीना को बर्थडे विश किया है।
19 फरवरी 2023 को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां वीना के साथ पोज दे रहे हैं। मां-बेटे की जोड़ी कैमरे के लिए पोज देती हुई बेहद अच्छी लग रही है। इस तस्वीर के साथ अजय ने अपनी मां के लिए एक बर्थडे पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे डियर मॉम। आप जीवन में हर चीज के लिए मेरी पसंदीदा व्यक्ति हैं। हमेशा आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन की जरूरत है।" फोटो में जहां अजय मटमैले रंग की शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं, वहीं वीना ने बैंगनी कलर का सलवार सूट पहन रखा है।
काजोल ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर कर अपनी सास को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुराती हुई नजर रही हैं। इस तस्वीर के साथ काजोल ने हिंदी में लिखा है, "आपको 75 साल पूरे करने पर बहुत बहुत बधाई। लव यू।"
बता दें कि अजय के पिता वीरू देवगन हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट की थीं। वहीं, अजय की मां वीना ने उनकी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते वीरू देवगन का 27 मई 2019 को मुंबई में निधन हो गया था। 60 करोड़ के बंगले में रहते हैं अजय-काजोल, इनसाइड तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अजय मार्च में 'भोला' फिल्म के साथ अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 की तमिल फिल्म 'कैथी' की रीमेक है। 'भोला' में तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव भी हैं, जबकि अभिषेक बच्चन का फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस हो सकता है। वहीं, काजोल की बात करें, तो वह पिछली बार रेवती की फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। वह इस साल के अंत में 'डिज्नी+हॉटस्टार' की 'द गुड वाइफ' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। इस वेब सीरीज में वह एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ-साथ कुब्रा सैत, शीबा चड्ढा, आमिर अली और एली खान भी हैं।
फिलहाल, हम भी वीना देवगन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।