हाल ही में, एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा अपने कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि संग न्यू-ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) इस समय अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दुबई गई हैं, लेकिन वह अकेली नहीं, बल्कि अपने दोस्तों के साथ गई हैं। न्यासा देवगन के कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि भी उनके साथ ही हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, 30 दिसंबर 2022 को न्यासा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न्यासा ओरहान संग फ्लाइट में बैठी दिख रही हैं। व्हाइट ड्रेस में न्यासा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, ओरहान बेहद फनी अंदाज में फ्लाइट की टिकट और पासपोर्ट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में न्यासा और ओरहान अपनी एक फ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में न्यासा बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
वहीं, इन तस्वीरों के साथ-साथ न्यासा ने दो वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिनमें से एक में वह और तानिया श्रॉफ डांस करते हुए दिख रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में न्यासा, ओरहान संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इससे पहले, न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह हॉट पिंक स्वेटर और शॉर्ट डेनिम स्कर्ट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक सोने की चेन के साथ अपने लुक को पूरा किया था। अपने लुक को निखारने के लिए न्यासा ने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं, मस्कारा लैशेज, हाइलाइटेड चीक्स और न्यूड लिपस्टिक के साथ न्यासा वाकई बेहद प्यारी लग रही थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। ओरहान संग वायरल हुआ था न्यासा का वीडियो
खैर, आपको न्यासा का न्यू-ईयर सेलिब्रेशन और उनकी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।