अपने पूर्व पति धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने एक आलीशान घर खरीदा है और उनके पिता रजनीकांत इससे काफी प्रभावित हुए हैं। आइए दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) अपनी उपलब्धियों से लगातार अपने माता-पिता को गौरवान्वित कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने समुद्र के किनारे बने आलीशान घर से अपने पिता को सरप्राइज कर दिया। बता दें कि ऐश्वर्या एक फिल्म निर्माता हैं और उन्होंने साल 2004 में साउथ एक्टर धनुष शादी की थी। हालांकि, 2022 में कपल ने अपने अलग होने की घोषणा की थी और 2024 में उन्होंने तलाक के लिए याचिका दायर की।
ऐश्वर्या ने एक नया घर खरीदा है और जल्द ही वह अपने बच्चों यात्रा और लिंगा के साथ उसमें शिफ्ट होने वाली हैं। हाल ही में, परिवार ने गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया और ऐश्वर्या को अपने पिता रजनीकांत व मां लता रजनीकांत को घर का टूर कराते हुए देखा गया। सुपरस्टार अपनी बेटी के घर के आधुनिक बुनियादी ढांचे से विशेष रूप से प्रभावित दिखे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जब से धनुष और ऐश्वर्या ने अपने अलग होने की घोषणा की है, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ। 17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या ने धनुष से अलग होने की घोषणा करते हुए एक लंबा नोट साझा किया था। ऐश्वर्या ने मैसेज में अपने दिल की बात बताई थी कि उनके लिए यह कितना मुश्किल था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, "किसी कैप्शन की जरूरत नहीं...केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है!"
जब Aishwaryaa Rajinikanth ने अलगाव के बाद पहली बार पूर्व पति Dhanush के बारे में की बात। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या और धनुष (जो आधिकारिक रूप से तलाक लेने के लिए बहुत उत्सुक नहीं थे) ने दो साल के अलगाव के बाद एक याचिका दायर की है। कपल के एक करीबी सूत्र ने 'इंडिया टुडे' को बताया कि एक्स कपल ने चेन्नई फैमिली कोर्ट में धारा 13B के तहत अपने तलाक के लिए एक आधिकारिक याचिका दायर करने पर आपसी सहमति से फैसला किया है।
धनुष का शानदार कार कलेक्शन: 'रोल्स रॉयस घोस्ट' से लेकर 'फोर्ड मस्टैंग जीटी' तक के हैं मालिक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, ऐश्वर्या का नया घर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।