रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जोधा अकबर' में करीब 200 किलो की गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जोधा अकबर' में मुगल बादशाह अकबर और उनकी हिंदू राजकुमारी जोधा बाई की लव स्टोरी दिखाई गई थी, जिसमें ऋतिक रोशन व ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनकी अदायगी से ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या के लुक की हुई थी। दुल्हनों में भी ऐश्वर्या के लुक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। उनकी ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक ने फैशन की दुनिया में एक ट्रेंड सेट कर दिया था।
हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि ऐश्वर्या राय ने 'जोधा अकबर' के लिए लगभग 200 किलो सोना पहना था। जी हां, ऐश्वर्या और ऋतिक के लिए बनाई गई ज्वेलरी मुगल और राजस्थानी डिजाइन्स का मिश्रण था। 400 किलो सोने और अन्य कीमती स्टोन्स से बनी उनकी शानदार ज्वेलरी को बनाने में लगभग दो साल लगे थे।
रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो फिल्म में ऐश्वर्या राय द्वारा पहना गया शादी का नेकपीस साढ़े तीन किलो से अधिक वजन का था। इसके लिए ज्वेलरी बिल्कुल वैसे ही बनाई गई थी, जैसी मुगल काल में होती थी। 'जोधा' के लिए ज्वेलरी बनाने के लिए उस युग की कई पुरानी पेंटिंग्स का रिफरेंस लिया गया था। पूरी फिल्म के दौरान, ऐश्वर्या राय ने कथित तौर पर लगभग 200 किलो असली सोने के गहने पहने थे, जिन्हें 70 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। सोने, मोती और कीमती स्टोन्स से तैयार किए गए इन गहनों की सिक्योरिटी के लिए 50 सुरक्षाकर्मियों की एक टीम को लगाया गया था।
बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या राय को रानी की तरह दिखाने के लिए पोल्की नेकलेस, मांग टीका, चांदबाली, झुमकी, पासा, राजस्थानी बोरला, नथ, घुंघरू, हाथफूल, अंगूठी, कमरबंद, बड़े सोने के कड़े से लेकर कांच की चूड़ियों तक, शानदार गहने पहनाए गए थे। ऐश्वर्या ने एक बार कहा भी था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ज्वेलरी पहनना सबसे मुश्किल काम था।
Aishwarya Rai की वह स्टाइलिश वी-शेप्ड 'वंकी' रिंग, जिसका Abhishek संग उनकी शादी से है कनेक्शन, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
2008 में रिलीज हुई 'जोधा अकबर' में जिस तरह ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने बादशाह अकबर और जोधा बाई का किरदार निभाया, उसने इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की यादगार पीरियड फिल्मों में से एक बना दिया। दोनों स्टार्स ने इन किरदारों को निभाकर अपनी शानदार अदायगी का लोहा मनवाया था।
Aishwarya Rai की वेडिंग साड़ी की कीमत नहीं थी करोड़ों रुपए, Neeta Lulla बोलीं- 'वह एक कांजीवरम थी..', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय द्वारा पहनी गई ज्वेलरी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।