बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में पति अभिषेक बच्चन संग अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की कुंजी के बारे में बात की थी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
साल 1994 में ‘विश्व सुंदरी’ का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपने गॉर्जियस लुक से ज्यादा अपनी इंडियन ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। पति अभिषेक बच्चन संग उनकी लव केमिस्ट्री फैंस को एक सच्ची प्रेरणा देती है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने हमेशा अपने रिश्ते से लोगों को हैरान किया है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक संग अपने खूबसूरत रिश्ते के पीछे के सीक्रेट का खुलासा किया था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, 01 नवंबर 1973 को मंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म ‘Iruvar’ से की थी। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपनी जर्नी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक कई सुपरहिट फिल्में दीं। अकेले पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय ने करीब 8 फिल्मों में काम किया है। ऐसे में दोनों के बीच काम करते-करते ही प्यार हो गया था।
(ये भी पढ़ें- जब ऐश्वर्या राय ने बताया था- क्यों करती हैं पति अभिषेक बच्चन को प्यार, गिनाए थे एक्टर के गुण)
फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान जब ऐश्वर्या और अभिषेक न्यूयॉर्क गए थे, तब एक्टर ने रोमांटिक अंदाज में एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद जब दोनों मुंबई लौटे, तो उन्होंने बिना देर किए सगाई कर ली और इसके कुछ महीनों बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के घर ‘प्रतीक्षा’ में धूमधाम से शादी की थी। वर्तमान समय में अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। फैंस कपल की हैप्पी मैरिड लाइफ के सीक्रेट के बारे में जानने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। आखिरकार एक बार अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इसके पीछे का खुलासा कर ही दिया था।
दरअसल, साल 2009 में राजीव मसंद संग बातचीत में ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन संग अपनी खूबसूरत मैरिड लाइफ के पीछे की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि, हम हर तरह से जीवन जीते हैं, जो जीवन जीने का बेस्ट तरीका है। हम अपने रिश्ते में कभी बच्चे बन जाते हैं, तो कभी वयस्क बन जाते हैं और हम उसमें एक बहुत ही उचित संतुलन रखते हैं। स्वाभाविक रूप से, मैं एक फीमेल चाइल्ड की तरह हूं और वह एक मेल चाइल्ड की तरह हैं। जो लोग हमें जानते हैं, वे इस तथ्य को जानते हैं। इसलिए संतुलन बनाए रखना अद्भुत है।”
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की बायोग्राफी: सलमान के अलावा इनके साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, पढ़ें स्टोरी)
‘करवा चौथ’ (2021) के मौके पर अभिनेता अभिषेक बच्चन मुंबई में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नहीं थे, क्योंकि वो दिल्ली में अपनी वेब सीरीज ‘ब्रीथ 3’ की शूटिंग कर रहे थे। बच्चन परिवार को लग रहा था कि, अभिषेक करवा चौथ पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या का व्रत खुलवाने नहीं आ पाएंगे, लेकिन अभिनेता ने सभी को हैरान करते हुए चुपके से दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और अपनी लेडीलव ऐश्वर्या को आश्चर्यचकित कर दिया था। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने किया था। ये चीज उनके रिश्ते की गहराई को बयां करती है।
(ये भी पढ़ें- बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)
फिलहाल, अभिषेक और ऐश्वर्या के हैप्पी मैरिड लाइफ के इस सीक्रेट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।