एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' से मुंबई लौट आई हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' में हिस्सा लेने के बाद अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ भारत लौट आई हैं। परिवार को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 'कान्स 2022' के पहले दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक हॉट पिंक कलर का पैंटसूट पहना था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही थीं। अपने आउटफिट को उन्होंने मैचिंग हॉट पिंक पंप्स के साथ कैरी किया था। उनके इस ग्लैमरस अवतार को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था।
फेस्टिवल के रेड कार्पेट के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक विशाल काले रंग के गाउन का चयन किया था। ये कोई साधारण गाउन नहीं था। इसकी बाजू पर 3-डी फूल लगे थे, जिसमें ऐश्वर्या कमाल की लग रही थीं। उनकी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने एक जोड़ी इयररिंग्स के साथ ऐश्वर्या के लुक को मिनिमल रखा था। एक्ट्रेस ने अपना आउटफिट पिन-स्ट्रेट बालों के साथ स्टाइल किया था, जो पीछे से आधा बंधा हुआ था।
(ये भी पढ़ें- मनीष नागदेव GF मलिका जुनेजा के साथ 8 जून को गोवा में करेंगे सगाई)
अब ऐश्वर्या अपनी फैमिली के साथ घर वापस आ गई हैं। पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ऐश्वर्या को एयरपोर्ट से बाहर आते ही अपनी बेटी का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। अभिषेक, ऐश्वर्या को उनकी कार तक ले गए और कार में प्रवेश करने के लिए दूसरी तरफ जाने से पहले दरवाजा बंद किया। लुक की बात करें तो, वीडियो में ऐश्वर्या को डेनिम के साथ ब्लैक टॉप पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को ओवरसाइज़्ड जैकेट से पूरा किया था और अभिषेक जैकेट के साथ कूल टी-शर्ट में नजर आए। वहीं, नन्ही आराध्या पिंक स्वेटशर्ट में बेहद प्यारी लग रही थीं।
वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में फैन्स ने अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की फैमिली के तौर पर तारीफ की। एक ने लिखा, "मेरा पसंदीदा परिवार।" जबकि दूसरे ने लिखा, "प्यारा परिवार।" एक यूजर ने ऐश्वर्या राय के हमेशा ही आराध्या का हाथ थामे रखने के बारे में कहा, "फिर से हाथ पकड़ रखा है, क्या कभी वह ऐसा करना बंद नहीं कर सकतीं?" एक अन्य यूजर को अभिषेक का केयरिंग नेचर पसंद आया, उसने कमेंट में लिखा, "कितना केयरफुल हैं अभिषेक।" कुछ लोगों ने ऐश्वर्या को बेटी आराध्या का हाथ पकड़ने पर ट्रोल भी किया। यहां दखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- कनिका कपूर ने शेयर की पति गौतम संग किसिंग फोटो, मनीष मल्होत्रा के ब्लश पिंक लहंगे में दिखीं सुंदर)
भारत लौटने से पहले ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या ने एक दिन बाहर बिताया था, वहां से उनके डिनर डेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी, जिसमें कपल को एक जैसे आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है।
ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार निर्देशक मणिरत्नम की तमिल ऐतिहासिक ड्रामा 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई देंगी। इसमें जयम रवि, चियान विक्रम और कीर्ति सुरेश भी हैं। यह फिल्म इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये जीजा-साली खलेआम एक-दूसरे पर लुटाते हैं प्यार, आपस में है बेहद अच्छी बॉन्डिंग)
फिलहाल, आपको इनकी फैमिली कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।