एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। सेलिब्रिटी जोड़े ने साल 2011 में अपनी लाडली बेटी आराध्या (Aaradhya) का स्वागत किया था। आराध्या अपने जन्म के बाद से ही पूरे बच्चन परिवार की जान बन गई हैं। हाल ही में, आराध्या का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है।
16 नवंबर 2021 को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 10 साल की हो गई थीं और उनके प्यारे डैडी ने उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा था। अभिषेक ने अपने इंस्टा हैंडल पर आराध्या की बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं, "आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं।" हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें।"
अब आइए आपको वह डांस वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, आराध्या बच्चन के एक फैन पेज ने उनके ऑनलाइन गणतंत्र दिवस 2022 समारोह का एक वीडियो साझा किया और यह पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आराध्या को एक सफेद कुर्ता और एक नारंगी रंग का लहरिया दुपट्टा पहने हुए देखा जा सकता है, जो अपनी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति प्रेम को प्रदर्शित कर रही हैं। बैकग्राउंड में हम भारतीय ध्वज भी देख सकते हैं, जो पूरे वीडियो को और अधिक सुंदर बनाने का काम कर रहा है। कैमरे के सामने सहज आराध्या ने अपने लिप-सिंक कौशल से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वीडियो सामने आते ही नेटिज़न्स ने वीडियो के कमेंट में उनकी प्रशंसा करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो उनकी तुलना ऐश्वर्या से कर करते हुए लिखा, "बिलकुल ऐश्वर्या राय लग रही है।" वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "मन की आजादी, शब्दों में विश्वास, हमारे दिल में गर्व और हमारी आत्माओं की यादें! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! #happyrepublicday2022।"
आराध्या बच्चन का 9वां जन्मदिन मनाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टा पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "नौवां जन्मदिन मुबारक हो मेरे जीवन का परम प्यार, मेरी प्यारी परी आराध्या। मैं तुम्हें अनंत काल तक और बिना शर्त प्यार करती हूं। भगवान आपको आशीर्वाद दें, और मैं अपने जीवन में आपके लिए हर सांस लेने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। प्यार, प्यार मुझे तुमसे प्यार है।"
'डीएनए' के साथ एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या राय बच्चन ने स्वीकार किया था कि, वह अपनी सबसे प्यारी बेटी आराध्या बच्चन के बिना नहीं रह सकती। अभिनेत्री ने कहा था, "मैं आराध्या में एक छोटी ऐश्वर्या देख सकती हूं। मैं हर दिन उसके साथ स्कूल छोड़ने और उसे लेने जाती हूं। मैं ऐसा इसलिए करती हूं, क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। मैं उस समय का आनंद लेती हूं, जो हम एक साथ बिताते हैं। मैं आनंदित हूं और यही वह संतुष्टि है, जो हर किसी को देखने को मिलती है। मैंने उसके संबंध में जो विकल्प चुने हैं, उसके बारे में मुझे खुशी है। मैं सुरक्षात्मक होना जारी रखूंगी, लेकिन मैं अभी भी सब कुछ सामान्य बनाने की कोशिश करती रहूंगी।"
फिलहाल, आपको आराध्या का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।