हाल ही में, स्टार कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का कविता सुनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) बी-टाउन की सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। अपनी मां ऐश्वर्या के साथ पैपराजी को पोज देने से लेकर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने तक, आराध्या उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिनके पास लाखों की फैन फॉलोइंग हैं।
हाल ही में, हमें आराध्या का कविता सुनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर मिला है, जो यकीनन साबित करता है कि, वह अपने परदादा व महान कवि हरिवंश राय बच्चन पर गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के नए घर में दिवंगत पिता ऋषि कपूर के लिए होगा स्पेशल रूम, रखी जाएंगी ये खास चीजें)
दरअसल, आराध्या बच्चन के एक फैन पेज ने स्टार किड का एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वालीं आराध्या को वीडियो में यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है। दो पोनीटेल में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वीडियो में उन्होंने पहले हिंदी कविता की कुछ पंक्तियां गाईं, इसके बाद आराध्या ने बताया कि, अगर कोई शख्स कोई भाषा सीखना चाहता है, तो उसे कविताओं के जरिए इसे सीखना चाहिए। आखिर में आराध्या कहती नजर आ रही हैं कि, उनकी क्लास कविताएं सुनाएगी, जो हिंदी भाषा के लिए उनके प्यार को दर्शाएगी।
कुछ महीने पहले, हमें आराध्या का एक और अनदेखा वीडियो मिला था। वीडियो में छोटी बच्ची ने दर्शकों को ‘क्रिसमस’ का मतलब बताकर खास संदेश दिया था। आराध्या रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने क्रिसमस हैट और गले में लाल व हरे रंग की बोआ लपेटकर अपने लुक को और निखारा था। वीडियो में आराध्या ने कहा था, “क्रिसमस की भावना पूरे साल एक गुप्त सांता होने में निहित है। क्या हम क्रिसमस नहीं होने पर भी एक गुप्त सांता बन सकते हैं? इसके बारे में सोचें।”
(ये भी पढ़ें- 'भारत-पे' के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने शेयर की '10 करोड़ रुपए' की डाइनिंग टेबल की फोटो!)
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था। 16 नवंबर 2021 को आराध्या के 10वें जन्मदिन पर उनके पिता अभिषेक ने एक प्यारी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं "आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद देते हैं। #aboutlastnight।”
(ये भी पढ़ें- जब नेहा स्वामी संग शादी के वक्त मंगलसूत्र घर पर भूल गए थे अर्जुन बिजलानी, अब सुनाया किस्सा)
फिलहाल, आराध्या बच्चन का ये वीडियो आपको कैसा लगा? वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।