हाल ही में, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाडली बेटी आराध्या को बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपनी इकलौती बेटी आराध्या बच्चन की प्यारी मां हैं। पूर्व 'मिस वर्ल्ड' और लोकप्रिय अभिनेत्री हमेशा अपनी बेटी के साथ साए की तरह रहती हैं। आराध्या को अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनके ज्यादातर शूटिंग लोकेशन और फैशन शो में देखा जाता है। आज यानी 16 नवंबर 2022 को आराध्या के 11वें जन्मदिन के खास मौके पर ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्यारी बेटी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको उनकी पोस्ट दिखाते हैं।
आराध्या बच्चन के 11वें जन्मदिन के खास मौके पर प्यारी मां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विशेष नोट लिखा। अपनी नन्ही बेटी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन के बर्थडे नोट में लिखा है, "मेरा प्यार... मेरी लाइफ... आपको प्यार करती हूं मेरी आराध्या।" ऐश्वर्या ने पोस्ट में आराध्या के साथ एक प्यारी फोटो भी साझा की है, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी किस करती हुई दिखाई दे रही है। 'पोन्नियिन सेलवन' अभिनेत्री के प्रशंसक अब आराध्या को उनके पोस्ट पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का 10वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गए थे। ऐश्वर्या ने आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। पहली तस्वीर एक फैमिली फोटो थी, जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। दूसरी फोटो में आराध्या केक के साथ फोटो क्लिक करवा रही थीं। वहीं, आखिरी फोटो में आराध्या के हाथ में फूलों का एक गुलदस्ता देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा था, “मेरी एंजल आराध्या 10 साल की हो गई है। मैं जो सांसे ले रही हूं, उसका तुम कारण हो मेरी डार्लिंग। तुम मेरी जिंदगी हो, मेरी आत्मा हो। मैं तुम्हे बिना शर्त प्यार करती हूं।”
थ्रोबैक वीडियो में देखें, कैसे ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या को सिखा रहीं भारतीय परंपराएं
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने काफी कम समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2007 में शादी रचाई थी। भारतीय सिनेमा के बहुचर्चित जोड़े ने 16 नवंबर 2011 को अपनी पहली और इकलौती बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था। मां-बेटी एक गहरा बंधन साझा करती हैं और हमेशा एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई देती हैं। दिलचस्प बात यह है कि आराध्या, ऐश्वर्या राय की लेटेस्ट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की स्क्रीनिंग में भी उनके साथ मौजूद थीं। वह कभी कभार अपनी मां के साथ शूटिंग के दौरान भी उनके सेट पर जाती थीं। एक बार आराध्या को निर्देशक मणिरत्नम के मार्गदर्शन में एक सीन के लिए एक्शन कहने का भी मौका मिला था।
पूर्व 'मिस वर्ल्ड' ने हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर 'पोन्नियिन सेलवन I' के साथ फिल्मों में शानदार वापसी की है। मशहूर अभिनेत्री ने मल्टी-स्टारर फिल्म में बदले की भावना से प्रेरित नंदिनी के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंशा बटोरी थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट अप्रैल 2023 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।
(आराध्या बच्चन का कविता सुनाते हुए वीडियो आया सामने, यहां क्लिक करके देखें वीडियो)
फिलहाल, हम भी आराध्या को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।