जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को गलती से समझ लिया था अपना डैड! पढ़ें स्टोरी

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक बार बेटी आराध्या को रणबीर कपूर को अंकल कहकर बुलाने के लिए कहा था, तो आराध्या ने मना कर दिया था। जानें स्टार किड रणबीर को क्या कहकर बुलाती हैं?

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 25, 2021 | 14:31:24 IST

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। रणबीर और ऐश्वर्या को साल 2016 में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में एक साथ देखा गया था। फैंस ने स्क्रीन पर दोनों के जबरदस्त प्रदर्शन की सराहना की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने एक बार रणबीर को अपना डैड समझकर गले लगा लिया था। एक थ्रोबैक इंटरव्यू में ऐश ने इस मजेदार किस्से को बताया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

ADVT
ADVT

(ये भी पढ़ें: अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब जिसे हर कपल को जानना चाहिए)

पहले आइए ऐश्वर्या और रणबीर दोनों की निजी लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन जहां एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ साल 2007 में शादी करके अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। दोनों को एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। वहीं, दिवंगत अभिनेता ऋषि कूपर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबर है कि, दोनों साल 2022 तक शादी कर सकते हैं। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की लव स्टोरी: आखिर क्यों 24 घंटे में ही करनी पड़ी थी शादी?)  

अब आइए आपको बताते हैं उस मजेदार किस्से के बारे में। दरअसल, फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के लिए ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन उनके साथ थीं। इस दौरान सेट पर एक दिन मजेदार घटना घटी। एक दिन आराध्या जब सेट पर पहुंचीं तो, उसने पापा को समझकर रणबीर कपूर को गले लगा लिया। उसे लगा कि, रणबीर उसके पापा अभिषेक बच्चन हैं। 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि, कैसे आराध्या रणबीर की ओर दौड़ी और उन्हें गले लगा लिया। उन्होंने बताया था कि, “हम शूटिंग कर रहे थे और मेरे साथ आराध्या भी गई थी, रणबीर को देखकर उसे लगा कि, वह उसके पापा अभिषेक बच्चन हैं। वह दौड़कर उनकी बाहों में लिपट गई।” एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि, उस दिन रणबीर ने उनके पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन की तरह कपड़े पहने थे। इसके बाद मैंने आराध्या से पूछा कि, तुम्हें लगा कि वह पापा हैं? तो उसने कहा 'हां'। उस दिन के बाद से वह रणबीर के साथ थोड़ी शर्मीली हो गई है। इसके बाद, अभिषेक ने रणबीर को चिढ़ाते हुए कहा था, 'हम्म... ये क्रश है'। मैंने रणबीर से कहा था कि, ''यह बहुत फनी है।"

ADVT.
ADVT.

जब ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या से रणबीर को बोला था अंकल कहने को

लेकिन, एक बार ऐसा हुआ कि, ऐश्वर्या ने आराध्या को रणबीर कपूर से मिलवाया और उन्हें "अंकल" कहने के लिए कहा था। लेकिन आराध्या ने साफ मना कर दिया था। आराध्या का भी रणबीर को बुलाने का अपना अनूठा तरीका था। एक बार 'फिल्मफेयर' से बात करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी घटना के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि, “मैं उसके पिता के बारे में सोच रही थी और आराध्या एक एक्टर के रूप में प्रतिक्रिया कर रही थी। उसे रणबीर की फिल्म 'तमाशा' का गाना 'मटरगस्ती' पसंद है। हमने उसके चौथे जन्मदिन के लिए गाने के स्टेप्स किए। एक दिन सेट पर मैंने आराध्या को रणबीर से 'अंकल' कहकर मिलवाया। उसने मजाक में कहा, 'नहीं आरके!' दो बार उसने रणबीर को 'अंकल' कहा। लेकिन दूसरे दिन अचानक 'आरके' कहने लगी। हम सब उसकी इस बात पर खूब हंसे थे।"

(ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन को नहीं किया है ऑनस्क्रीन किस, एक्टर ने इंटरव्यू में बताई थी वजह)

ADVT.
ADVT.

ध्यान रहे कि, फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। वहीं, ऐश्वर्या सपोर्टिंग रोल में दिखाई दी थीं। फिल्म में ऐश और रणबीर ने कई बोल्ड सीन दिए, जिनकी काफी चर्चा हुई थी। फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि, 'उन्होंने कभी भी ऐश्वर्या के साथ फिल्म करने की उम्मीद नहीं की थी।' उन्होंने कहा था कि, 'ये उनके लिए सपने का सच होने जैसा था।'

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, कपूर और बच्चन फैमिली में आपसी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात