हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' के रेड कार्पेट से पहला लुक सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस व 'पूर्व मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के दुनियाभर में लाखों चाहने वाले हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। हाल ही में, उन्होंने 75वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' में शिरकत की है। रेड कार्पेट से उनका पहला लुक सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
साल 2002 में ऐश्वर्या ने पहली बार 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में रेड कार्पेट पर कदम रखा था। उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई पीले रंग की साड़ी पहन कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने बिंदी से अपने लुक को निखारा था। अभिनेत्री ने फिल्म समारोह में गर्व से भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया था, जो आज भी उनके चाहने वालों को पसंद है।
(ये भी पढ़ें- क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दिसंबर 2022 में करेंगे शादी? एक्टर ने दी प्रतिक्रिया)
अब बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कार्पेट लुक की। 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' के रेड कार्पेट के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक विशाल काले रंग के गाउन का चयन किया। ये कोई साधारण गाउन नहीं था। इसकी बाजू पर 3-डी फूल लगे थे, जिसमें ऐश्वर्या कमाल की लग रही थीं। उनकी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने एक जोड़ी इयररिंग्स के साथ ऐश्वर्या के लुक को मिनिमल रखा था। एक्ट्रेस ने अपना आउटफिट पिन-स्ट्रेट बालों के साथ स्टाइल किया था, जो पीछे से आधा बंधा हुआ था।
(ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का लग्जीरियस घर: बंगले में बने गार्डन से लिविंग रूम तक, सब है बेहद शानदार) पहले दिन ऐश्वर्या 'वैलेंटिनो' ब्रांड के खूबसूरत हॉट पिंक पैंटसूट में नजर आई थीं। मैचिंग हॉट पिंक पंप्स में वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके इस स्टनिंग लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था। (ये भी पढ़ें: 'देवों के देव: महादेव' की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने की सगाई, इंगजमेंट की तस्वीरें कीं शेयर) फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, ऐश्वर्या राय बच्चन अपने हर लुक को बखूबी कैरी करना जानती हैं। वैसे, आपको उनका 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' का रेड कार्पेट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।