हाल ही में, हमें अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी से ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की एक सुपर क्यूट तस्वीर मिली। आइए आपको दिखाते हैं।
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और मुंबई स्थित 'कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल' की चेयरपर्सन टीना अंबानी और अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) अब विवाहित जोड़े के क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 20 फरवरी 2022 को एक भव्य समारोह में अपनी मंगेतर कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी रचाई थी। कपल के खूबसूरत मिलन की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा ने शादी के बाद की फोटो में पहना मंगलसूत्र, फ्लॉन्ट किया यूनिक 'घरचोला')
शादी के लिए कृशा ने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। वहीं उनके दूल्हे ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियो हमारा दिल जीत रहे हैं।
हाल ही में, हमें शादी से बच्चन परिवार की एक तस्वीर मिली। फोटो में हम ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ डिजाइनर शाइना चुडासमा मुनोट के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी लाल रंग के आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई बेहद खूबसूरत लग रही है।
(ये भी पढ़ें- भतीजे अनमोल की शादी में नीता अंबानी ने पहनी गुलाबी साड़ी, देवरानी टीना संग सामने आई फोटो)
20 फरवरी 2022 को होने वाली दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनदेखी झलक साझा की थी। फोटो में हम देख सकते हैं कि, जल्द ही शादी करने वाले जोड़े कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे और टीना अंबानी के साथ पोज दे रहे थे। इसके ऊपर नृति ने लिखा था, "अधिक प्यार करने वाली सास।"
(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी के लिए दोहराया बेटी ईशा की सगाई का लुक)
19 फरवरी 2022 को टीना अंबानी ने अपने बेटे अनमोल अंबानी की हल्दी समारोह की मेजबानी की थी। इस दौरान टीना अंबानी ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया था। दूल्हे की मां ने लाल रंग की एक खूबसूरत साड़ी चुनी थी, जो उनके कंधों पर अच्छी तरह से टिकी हुई थी।
फिलहाल, हमें अंबानी की भव्य शादी से बच्चन की तस्वीर बहुत पसंद आई। वैसे, आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।