हाल ही में, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ स्पॉट की गईं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।
बच्चन फैमिली के सभी मेंबर्स वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। हाल ही में, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ फैमिली टाइम बिताते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ शादी की थी। शादी के बाद 4 साल बाद वर्ष 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या एक प्यारी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बने थे। दोनों अपनी बेटी को बेहद प्यार करते हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट की जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने किया खुलासा, जहांगीर ने अस्पताल से घर आने पर पहनी थी भाई तैमूर की ड्रेस)
2 अप्रैल 2022 की रात अभिनेता अभिषेक बच्चन को अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ फैमिली टाइम बिताते देखा गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। तस्वीरों में ऐश्वर्या को ब्लू डेनिम के साथ स्ट्राइप्ड ब्लैक ब्लेज़र पहने देखा जा सकता है, जबकि उनकी बेटी आराध्या जींस के साथ एक ब्लू टी शर्ट में क्यूट लग रही थीं। वहीं, अभिषेक प्रिंटेड हुडी में काफी कूल लग रहे थे। यहां देखें इसकी झलक।
इसके पहले, 17 मार्च 2022 को अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ये तीनों फैमिली वेकेशन पर जा रहे थे। हमेशा की तरह तीनों ही अपने एयरपोर्ट लुक में स्टाइलिश लग रहे थे। ऐश्वर्या राय ने ऑल-ब्लैक लुक अपनाते हुए अपना लुक सिंपल रखा था। ब्लैक जेगिंग्स और शर्ट के साथ उन्होंने एक लॉन्ग कोट पहना था, जबकि आराध्या ने डेनिम जींस के साथ येलो कलर की ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी। वहीं, ग्रे कलर के ट्रैकसूट में अभिषेक डैपर लग रहे थे। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़ी हुई थीं।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे तैमूर को बताया- 'मिनी सैफ', कहा- 'वह कहता है, अब्बा मेरे अच्छे दोस्त हैं')
बीते दिनों, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और आराध्या की एक प्यारी तस्वीर सामने आई थी। वायरल तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रही थीं। जहां ग्लैमरस मॉम हमेशा की तरह टाइट बन और ब्लैक सनग्लासेस में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं उनकी बेटी आराध्या ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या को आखिरी बार फिलम 'फन्ने खां' में राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ देखा गया था। इसके बाद, वह 'पोन्नियिन सेलवन' में जाने-माने फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री कथित तौर पर डबल रोल में दिखेंगी। दूसरी ओर अभिषेक वर्तमान में अपनी अगली 'दसवीं' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें वह निम्रत कौर और यामी गौतम के साथ नज़र आएंगे। उन्हें आखिरी बार चित्रांगदा के साथ 'बॉब बिस्वास' में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- मुकेश-नीता अंबानी ने पोते पृथ्वी के जन्म पर भेजा था चांदी का सिक्का और हाथ से लिखा खास नोट)
फिलहाल, हमें तो बच्चन फैमिली की झलकियां अच्छी लगीं। वैसे, आपको उनकी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें हमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।