अभिनेता अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपने डैडी को बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने 5 फरवरी 2022 को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर देश-दुनिया से एक्टर के चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसी क्रम में अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या ने भी अपने डैडी को बर्थडे विश किया है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ शादी की थी। शादी के बाद 4 साल बाद वर्ष 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या एक प्यारी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बने थे। दोनों अपनी बेटी को बेहद प्यार करते हैं। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट की जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- इतने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐसे जीते है शान से जिंदगी)
अब आइए आपको बताते हैं आराध्या बच्चन के बर्थडे पोस्ट के बारे में। दरअसल, 5 फरवरी 2022 की रात को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति अभिषेक बच्चन के बचपन की एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बेटी आराध्या और अपनी तरफ से अभिषेक बच्चन लिए बर्थडे नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट बेबी- पापा। बिग हग्स एन लव टू यू, भगवान आपको ढेर सारी खुशियां, शांति, अच्छा स्वास्थ्य, संतोष और शांति प्रदान करे और वह सब जो आप चाहते हैं…।''
इसके अलावा, ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में मां-बेटी को येलो ड्रेस में देखा जा सकता है। फोटो में मां सरस्वती और गणेश भगवान की मूर्ति भी नजर आ रही है। आराध्या अपने हाथों में फूल लिए हुए हैं।
(ये भी पढ़ें- जब अभिषेक बच्चन के बचाव में उतरी थीं ऐश्वर्या, 'अमिताभ का बेटा' कहने पर दिया था जबरदस्त जवाब)
इसके पहले, श्वेता बच्चन ने अपने भाई के बर्थडे पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में अभिषेक अपनी मां जया बच्चन के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा था, ''प्रिय भाई, खुशियां आपका पीछा करें। आपको इसे पकड़ना चाहिए, और अगर आप हार जाओ तो, भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आप सब कुछ अच्छा बनाते हो। आज और हर दिन। जन्मदिन मुबारक!''
(ये भी पढ़ें- जब अभिषेक बच्चन असली की बजाए नकली अंगूठी से ऐश्वर्या राय को कर बैठे थे प्रपोज, कई साल बाद हुआ खुलासा)
फिलहाल, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई अपने पति अभिषेक की फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।