अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड सुहाना खान को किस करते नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन व जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) पिछले कुछ समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में, एक बार दोनों को एक पार्टी में देखा गया। इस दौरान उनकी केमिस्ट्री ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, 28 मार्च 2023 की रात को अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ ने अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान, खुशी कपूर, आर्यन खान और शनाया कपूर समेत कई स्टार किड्स भी नजर आए। हालांकि, पार्टी में हमारी नजर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान पर पड़ी, जो साथ में काफी प्यारे लग रहे थे।
इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो में अगस्त्य और सुहाना को तानिया श्रॉफ के जन्मदिन की पार्टी में देखा गया। जैसे ही सुहाना खान कार्यक्रम स्थल से निकलने वाली थीं, अगस्त्य-तानिया और उनके बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी उन्हें अपनी कार में छोड़ने आए। वीडियो में सुहाना ने तानिया से हाथ मिलाया और हंसते हुए अपनी कार की ओर बढ़ीं। पास में खड़े अगस्त्य ने सुहाना को उनकी कार तक पहुंचाने में मदद की।
सुहाना और अगस्त्य ने थोड़ी बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने उनका हाथ हिलाया। अगस्त्य ने उन्हें एक फ्लाइंग किस दिया और फिर सुहाना ने अपनी कार का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह तानिया और अहान के साथ अंदर चले गए। इवेंट के लिए सुहाना ने शिमरी लॉन्ग ड्रेस और हील्स चुनी थी। अगस्त्य ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में एक सूत्र ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से पुष्टि की थी कि सुहाना और अगस्त्य रिश्ते में हैं। सुहाना अगस्त्य के साथ पिछले साल कपूर परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस ब्रंच में गई थीं। सूत्र ने कहा था, "अगस्त्य ने सुहाना को परिवार के सभी सदस्यों से अपने पार्टनर के रूप में मिलवाया था।"
उन्होंने कहा था कि उनका रिश्ता उनके डेब्यू प्रोजेक्ट के सेट पर शुरू हुआ था। सूत्र के शब्दों में, "वे एक साथ बहुत समय बिताते थे और अपने बंधन को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे। जबकि उन्होंने इसे अभी तक आधिकारिक बनाने की योजना नहीं बनाई है, प्रोडक्शन हाउस के अधिकांश लोगों को अगस्त 2022 में उनके बंधन के बारे में पता चल गया था।"
सुहाना और अगस्त्य निर्देशक जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म से खुशी, युवराज मेंडा, वेदांग रैना और मिहिर आहूजा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। यह फिल्म प्रतिष्ठित कॉमिक्स 'द आर्चीज' का भारतीय रूपांतरण है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
फिलहाल, सुहाना और अगस्त्य के कथित रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।