हाल ही में, एक्टर आफताब शिवदासानी ने एक इंटरव्यू में पत्नी निन दुसांज के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) और उनकी वाइफ निन दुसांज (Nin Dusanj) की शादी को आठ साल हो गए हैं और अब ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स भी हैं। वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आफताब शिवदासानी ने निन के साथ अपनी लव स्टोरी समेत पैरेंटहुड के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में जब आफताब से पूछा गया कि, निन संग उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा था, तो इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, उनकी मुलाकत एक किताब की दुकान पर हुई थी। एक्टर को निन से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने डेटिंग की और तीन हफ्ते बाद उन्होंने निन को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इसके बाद आफताब शिवदासानी से पूछा गया कि, उन्होंने निन को कैसे प्रपोज किया था? एक्टर ने जवाब में बताया कि, वो एक आध्यात्मिक जगह पर थे, जब उन्होंने निन से शादी करने के लिए कहा था।
(ये भी पढ़ें- मोहित रैना ने पत्नी अदिति संग बिताए शादी के पहले और बाद के अनदेखे पलों को किया शेयर, देखें फोटोज)
आफताब की बेटी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि, नेवाह (आफताब और निन की बेटी) की खाने की आदतें मेरी जैसी हैं और उसका तेज स्वभाव अपनी मां जैसा है। उन्होंने कहा कि, 'मैं एक पिता होने के नाते बहुत कुछ सीख रहा हूं, खासकर धैर्य। ये समय आपको उस मासूमियत में ले जाता है, जिसे हम भूल जाते हैं।' अपनी पत्नी निन के बारे में बात करते हुए आफताब ने बताया कि, वो उनकी दयालुता और आत्मा से प्यार करते हैं। वो कभी भी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिले, जो दयालु और प्यार करने वाला हो।
38 साल की उम्र में आफताब ने निन दुसांज से साल 2014 में शादी की थी। निन एक मॉडल भी रह चुकी हैं। खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। निन लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। इसके अलावा वो एक लग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री की कंसल्टेंट भी रह चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- 2 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, पापा राज कुंद्रा संग मम्मी के लिए लड़ती आईं नजर)
वहीं, आफताब बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी कई फिल्मों में अपनीे शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है।
फिलहाल, आपको आफताब शिवदासानी और उनकी वाइफ निन दुसांज की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।