रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के मंच पर सिंगर अफसाना खान ने होस्ट सलमान खान से अपनी शादी के बारे में बात की है। साथ ही एक्टर से भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुका है। हमेशा की तरह इस बार भी शो को बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। 15वें सीजन में मनोरंजन जगत के तमाम पॉपुलर सेलेब्स नजर आ रहे हैं, जिनमें करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, जय भानुशाली और अफसाना खान समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।
बीते दिन जब बॉलीवुड सिंगर अफसाना खान बतौर कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 15’ के स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान से कई सारी बातें कीं। उन्होंने एक्टर को याद दिलाया कि, सिंगर ने सलमान खान की एक फिल्म में गाना गाया है, जिस पर ‘दबंग’ खान ने हामी भरी। इसी दौरान अफसाना ने ये भी खुलासा किया कि, उन्होंने शो के लिए अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया है।
(ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन सेलेब्स के बीच होगी टक्कर, देखें पूरी लिस्ट)
अफसाना ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा, “नवंबर (2021) में मेरी शादी है, पर मैं छोड़कर आई हूं। मुझे शादी का बहुत शौक है।” इसके बाद अफसाना, सलमान खान से पूछती हैं कि, 'वो बिना प्यार और शादी के कैसे रह लेते हैं।'
‘तितिलियां वरगा’ फेम सिंगर अफसाना ने सलमान खान से कहा, “आप प्यार और शादी के बिना कैसे रह लेते हैं। मैं तो मंगेतर के बिना बीमार हो गई थी।” इस पर सलमान खान मजाक में कहते हैं कि, उनके मंगेतर अब खुश होंगे कि, वो ‘बिग बॉस 15’ में हैं। इस पर अफसाना उन्हें यकीन दिलाती हैं कि, वो खुश नहीं होंगे। इसके बाद वो स्टेज पर अपने गानों से माहौल को गरम करती हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर किया यादों से भरा वीडियो, पति शाहिद के क्यूट कमेंट ने खींचा ध्यान)
‘बिग बॉस 15’ इस बार जंगल की थीम पर होने वाला है, जिसका खुलासा अभिनेता सलमान खान ने किया था। इसके साथ कई प्रोमो वीडियोज भी रिलीज किए गए थे, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। दावा किया जा रहा है कि, इस शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
यही नहीं, ‘बीबी 15’ में अन्य सेलेब्स की तरह ‘बिग बॉस ओटीटी’ के कंटेस्टेंट्स ने भी एंट्री की है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के प्रतीक सहजपाल ‘बीबी 15’ के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि, इस शो में शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट भी नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य द्वारा 200 करोड़ की तलाक एलिमनी दिए जाने पर भड़कीं सामंथा! बताया खुद को 'आत्मनिर्भर') फिलहाल, इस सीजन में मनोरंजन जगत के कई दमदार सेलेब्स नजर आ रहे हैं, जिससे लग रहा है कि, इस बार का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।