हाल ही में, साउथ एक्टर आदिवि शेष ने अपनी शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
साउथ स्टार आदिवि शेष (Adivi Sesh) वर्तमान में अपनी पिछली फिल्म 'मेजर' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है। एक्टर ने हाल ही में, अपनी लव लाइफ और शादी की योजना के बारे में खुलासा किया। आइए आपको बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की कर रहीं प्लानिंग! जानें क्या कहती है रिपोर्ट)
पहले तो ये जान लीजिए कि, अभिनेता को साल 2019 में अभिनेत्री सुप्रिया यारलागड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, उन्होंने अभी भी इस पर चुप्पी बनाए रखी है। हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया कि, वर्तमान में उनके रिश्ते की स्थिति जटिल अवस्था है।
यह पूछे जाने पर कि, क्या उनकी शादी करने की कोई योजना है? आदिवी ने कहा कि, वह अपने जीवन में किसी समय इस पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, अभिनेता ने स्पष्ट किया कि, उनकी जल्द ही किसी भी समय शादी करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन जहां तक उनके माता-पिता का सवाल है, वह उनकी शादी एक अच्छे भारतीय लड़के की तरह करना चाहते हैं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि, उनके माता-पिता हर गुजरते दिन के साथ निराश होते जा रहे हैं। आदिवी ने आगे कहा कि, वह अमेरिका में पले-बढ़े हैं और उनके लिए रिश्ते में आना कोई बड़ी बात नहीं है।
(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन अपने बेटे ऋदान को सिखा रहे हैं डर पर काबू पाना, सामने आया क्यूट वीडियो)
फिलहाल, एक्टर की वेडिंग प्लान के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।