हाल ही में एक साक्षात्कार में, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील ने मॉडल अनुष्का रंजन संग अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
'पुरानी जींस', 'तुम बिन 2', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'इंदु की जवानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आदित्य सील (Aditya Seal) अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर के अलावा आदित्य, अभिनेत्री व मॉडल अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) के साथ अपने संबंधों के कारण चर्चा में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं और दोनों का सोशल मीडिया हैंडल इस बात का सबूत है।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन की मुलाकात साढ़े तीन साल पहले एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी सारी बातें हुईं। इवेंट के बाद भी वह एक-दूसरे से मिले और रिलेशनशिप में रहने लगे। वहीं, अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
(ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने भतीजे जेह की अनदेखी फोटो की शेयर, पूछा- 'क्या हम दोनों एक जैसे हैं')
दरअसल, 'पिंकविला' को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य सील ने खुलासा किया कि, वह और अनुष्का रंजन 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। न्यूज पोर्टल के साथ खुशखबरी को शेयर करते हुए उनके एक करीबी सूत्र ने कहा, ''शादी की तैयारी शुरू हो गई है और घर पर इसकी चर्चा भी जोरों पर है। 21 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बधेंगे, इसके लिए दोनों परिवार काफी उत्साहित हैं।' साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि, शादी कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए करीबी परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में होगी। अनुष्का रंजन और आदित्य सील दोनों अपने शादी के कपड़े और अन्य सामान की शॉपिंग में बिजी हैं। वह अपने बड़े दिन के लिए तैयार हैं।
(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने पति शाहिद के लिए पियानो पर बजाया 'बेख्याली' गाना, ध्यान लगाकर सुनते दिखे एक्टर)
इससे पहले, 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ बातचीत में, आदित्य सील ने अपनी शादी की योजनाओं का खुलासा किया था और साझा किया था कि, वह और अनुष्का शादी करने से पहले प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा अचीवमेंट चाहते हैं। उनके शब्दों में, ''मैं ऐसे समय में शादी नहीं करना चाहता, जब मैं अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं।''
(ये भी पढ़ें: महेश भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया भट्ट संग दिखे BF रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने खूब मस्ती)
फिलहाल, हमें भी आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी का इंतजार बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।