सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल हाल ही में, एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। इसकी जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टीवी होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) आज सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों ना, कपल के घर में किलकारी जो गूंजी है। आदित्य और श्वेता के घर एक प्यारी सी बेटी का आगमन हुआ है। उनकी बेटी का जन्म 24 फरवरी 2022 को मुंबई के सबअर्बन नर्सिंग होम में हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने आज यानी 4 मार्च 2022 को दी है।
आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्वेता संग अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए अपने माता-पिता बनने की जानकारी साझा की है। आदित्य ने कैप्शन में लिखा, "श्वेता और मैं ये साझा करने के लिए बेहद आभारी हैं कि, ऊपर वाले ने हमें 24.2.22 को एक सुंदर बेटी का आशीर्वाद दिया है।" फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने सना की शादी में की थी जमकर मस्ती, एक्टर ने शेयर की फनी तस्वीर)
'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने बेबी गर्ल के स्वागत की खबर की पुष्टि करते हुए अपने पिता बनने की फीलिंग्स जाहिर की हैं। उन्होंने कहा, "हर कोई मुझसे कहता रहा कि, एक बेटा होगा, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि, हमारी एक बेटी होगी। मेरा मानना है कि, पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते हैं और मुझे खुशी है कि, मेरी छोटी लड़की आ गई है। श्वेता और मैं, माता-पिता बनने पर धन्य हैं।"
आदित्य ने आगे कहा कि, डिलीवरी के दौरान वो अपनी पत्नी श्वेता के साथ थे। इस दौरान, श्वेता की ताकत देखकर आदित्य का उनके लिए प्यार और सम्मान दोगुना हो गया। आदित्य ने ये भी साझा किया कि, उन्होंने अपनी बच्ची के लिए कई गाने गाए।
(ये भी पढ़ें- 10 दुल्हनें जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक्स को अपनी शादी में किया रीक्रिएट)
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, उनके पिता उदित नारायण के दादाजी बनने पर प्रतिक्रिया कैसी थी। सिंगर ने कहा, "वो हमारे बच्चे को देखते रहते थे और उसे परी कहते थे! शुरू में, वो बेबी को अपनी बाहों में लेने से बहुत डरते थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद मैंने उसे अपनी गोद में रखा और फिर उन्हें आत्मविश्वास मिला। मैंने पहले से ही डायपर बदलना और पिता के सभी कर्तव्यों को करना शुरू कर दिया था। मुझे लगता है कि, वो मेरी तरह दिखती है और मैं इस उपहार के लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं।"
जानकारी के लिए बता दें कि, आदित्य और श्वेता ने फिल्म 'शापित' में काम किया था। फिल्म करने के बाद दोनों एक-दूसर के करीब आ गए थे। कई साल तक डेट करने के बाद दोनों 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे।
इससे पहले, 25 जनवरी 2022 को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्वेता की गोद भराई की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें आदित्य अपनी प्रेग्नेंट पत्नी श्वेता के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे थे। व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में होने वाली मां बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आदित्य सफेद शर्ट और डेनिम जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों के साथ आदित्य ने कैप्शन में लिखा था, "#गोद भराई।"
इससे पहले, आदित्य नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 जनवरी 2022 को एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें श्वेता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। इसके साथ आदित्य ने कैप्शन में लिखा था, "श्वेता और मैं ये साझा करते हुए आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं कि, हम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं।" #BabyOnTheWay"।
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने बेटे कविश से अलग रहने पर की बात, कहा- 'ये बहुत कठिन है' [Exclusive])
फिलहाल, हम आदित्य और श्वेता को माता-पिता बनने पर बधाई देते हैं। वैसे, आपकी इसे लेकर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।