गोल्डन रंग के लहंगे में इन 'दुल्हनों' ने अपनी शादी को बनाया स्पेशल, इनमें कई एक्ट्रेसेस भी हैं शामिल

शादी में लाल रंग काफी शुभ माना जाता है। इसी वजह से दुल्हन भी लाल रंग का जोड़ा पहनती है। लेकिन कई ऐसी सेलिब्रिटीज और रियल दुल्हन हैं, जिन्होंने अपनी शादी पर लाल रंग की बजाय गोल्डन लहंगा पहना है।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Feb 26, 2021 | 09:13:13 IST

भारतीय सभ्यता में लाल रंग को काफी शुभ माना जाता है। ये रंग सुहागन का प्रतीक होता है। इसी वजह से हर लड़की अपने सबसे ‘स्पेशल डे’ यानी शादी के दिन लाल रंग का जोड़ा पहनती है और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करती है। इतना ही नहीं, महिलाएं करवा चौथ जैसे स्पेशल त्योहारों पर भी लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन बदलते वक्त के साथ ये परंपरा भी बदलती जा रही है। आज के समय में हर लड़की अपनी शादी के दिन कुछ अलग और कुछ नया ट्राई करती है। आज के समय हर दुल्हन की पसंद लाल की जगह गोल्डन कलर बनता जा रहा है। तभी तो, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़कियों तक हर दुल्हन अपनी शादी में गोल्डन टच वाला लहंगा पहनना पसंद करती हैं। तो आइए आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और आम लड़कियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन लाल रंग की बजाय गोल्डन या फिर दूसरे रंग का आउटफिट चुना था।

ADVT
ADVT

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ साल 2017 में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी, जिमसें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद विराट और अनुष्का ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अनुष्का गोल्डन रंग के लहंगे में नजर आई थीं। अपने इस आउटफिट में एक्ट्रेस इतनी सुंदर लग रही थीं, जैसे कोई स्वर्ग से परी उतर आई हो। एक्ट्रेस ने गोल्डन लहंगे के साथ व्हाइट नेकपीस पहना था और अपना बालों को खोल रखा था। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था।

सोहा अली खान

पटौदी खानदान की प्रिंसेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने साल 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। अपनी शादी के दिन सोहा ने लाल रंग की बजाय गोल्डन और ऑरेंज रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ही सुंदर लग रही थीं। सोहा ने ऑरेंज कलर की चुन्नी को माथे पर लिया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ग्रीन और गोल्डन रंग की ज्वैलरी को कैरी किया था, जिससे उनका लुक और ज्यादा निखरकर आ रहा था। अपनी शादी के दिन सोहा दुल्हन के लिबास में काफी ज्यादा ब्यूटीफुल लग रही थीं। ये लहंगा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। (ये भी पढ़ें: टेलीविज़न इंडस्ट्री की इन 10 मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में ढहाया कहर, यहां देखिए पूरी लिस्ट)

ADVT.
ADVT.

अमृता पुरी

फिल्म ‘आयशा’ में सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अमृता पुरी (Amrita Puri) ने अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा बनाया गया लहंगा पहना था। एक्ट्रेस का लहंगा कई मायनों में अलग था। अमृता के लहंगे को बनाने के लिए एक सौ ग्यारह रंगों के धागे को मिलाकर गोल्डन बेस दिया गया था। इसके साथ ही इस लहंगे में हैवी सिल्क इस्तेमाल किया गया था, जिससे ये लहंगा और ज्यादा सुंदर लग रहा था। अपने इस सुंदर लहंगे के साथ एक्ट्रेस अमृता ने चोकर नेकपीस पहना था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। (ये भी पढ़ें: सगाई की अंगूठी से जुड़ा है शादीशुदा जिंदगी का ये राज, आपकी है ऐसी रिंग तो हो जाइए सावधान)

ADVT.
ADVT.

असिन थोट्टूमकल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड जगत तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल (Asin Thottumkal) ने भी अपनी शादी के दिन गोल्डन लहंगा ही पहना था। असिन ने अपने ‘स्पेशल डे’ पर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया गोल्डन लहंगा पहना था, जिसके बॉर्डर पर मैरून रंग का वर्क किया गया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट ज्वैलरी को कैरी किया था, जिसमें वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही थीं। असिन ने 19 जनवरी 2016 को राहुल शर्मा से शादी रचाई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 15 स्टार्स ने विदेश में रचाई शादी, एक ने तो 2 बार की मैरिज)

सागरिका घाटगे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान (Zaheer Khan) ने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghate) से साल 2017 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की शादी के बाद फैंस ने उन्हें खूब बधाइयां दी थीं। शादी के बाद जहीर खान और सागरिका ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने सब्यसाची द्वारा बनाया गया गोल्डन लहंगा पहना था। अपने इस खास दिन पर सागरिका ने फुल गोल्डन लहंगे के साथ गोल्डन ज्वैलरी को कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं।

ADVT.
ADVT.

बॉलीवुड हस्तियों के बाद, उन आम दुल्हनों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपनी शादी पर रेड की बजाय गोल्डन रंग चुना था।

ईशा पटेल

ह्रदय रोग विशेषज्ञ ईशा पटेल ने अपनी शादी के दिन रेड कलर की बजाय गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। उन्होंने सब्यसाची द्वारा बनाया गया गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा अपने ‘स्पेशल डे’ पर पहना था, जो काफी ज्यादा हैवी था। इस लहंगे पर काफी बारीक काम किया हुआ था और बॉर्डर को मोतियों से सजाया गया था। इस लहंगे के साथ ईशा ने हैवी नेकपीस, झुमकियां और माथापट्टी पहनी थीं। साथ ही हाथ में सुंदर कलीरें भी पहने थे। इस लुक में वह बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

Katja Hahnloser

भारत ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी सब्यसाची के ट्रेडिशनल कलेक्शन की काफी ज्यादा डिमांड है। इंटरनेशनल दुल्हन Katja Hahnloser ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। ये लहंगा डार्क गोल्डन रंग का था, जो उनके गोरे रंग पर काफी ज्यादा जच रहा था। Katja Hahnloser ने अपने ‘स्पेशल डे’ पर बेहद ही सिंपल लुक अपनाया था। उन्होंने गोल्डन लहंगे के साथ लाइट नेकपीस और हाथों में बैंगल्स कैरी किए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनो बालों को खोल रखा था। इस सिंपल लुक में वह काफी ज्यादा गॉर्जियस लग रही थीं।

वार्शिनी रेड्डी

वार्शिनी रेड्डी एक मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। वह अपनी फील्ड में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। उन्होंने भी अपनी शादी में गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। वार्शिनी का ये लहंगा सब्यसाची द्वारा बनाया गया था। इस लहंगे के बॉर्डर पर सफेद और गोल्डन रंग के धागे से हाथ का काम किया गया था, जिससे इस लहंगे को एक अलग लुक मिल रहा था। वार्शिनी रेड्डी ने इस लहंगे के साथ हैवी नेकपीस, कान में झुमकियां और माथापट्टी को कैरी किया था। इस लुक में वह बहुत सुंदर दुल्हन लग रही थीं।

ईशा मुल्तानी

सोशल मीडिया कंसल्टेंट ईशा मुल्तानी ने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया बेहद ही सुंदर गोल्डन लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे में काफी बारीक काम किया गया था। इसके साथ ही ईशा के इस लहंगे के बॉर्डर और चुन्नी पर शिमर का वर्क किया गया था, जिससे ये लहंगा और ज्यादा प्रिटी लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने गले में गोल्डन एंड व्हाइट कलर के दो हैवी नेकलेस पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने कानों में झुमकियां और सिर पर टीका लगाया हुआ था।

खुशाली अग्रवाल

सब्यसाची की ब्राइडल लिस्ट में खुशाली अग्रवाल का नाम भी शामिल है। खुशाली ने अपनी शादी में गोल्डन एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने डबल चुन्नी ली थी। वहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशाली ने गले में भारी नेकलेस पहना था और कानों मे हैवी झुमकियां। इसके साथ ही उन्होंने हैवी माथापट्टी भी पहनी थी। अपने इस खास दिन में उन्होंने सिर से लेकर पैरों तक ज्वैलरी पहनी थी।

खैर, ये तो सच है कि अपनी शादी के दिन हर दुल्हन सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है और अगर वह लाल रंग की बजाय कुछ और कलर कैरी करना चाहे, तो गोल्डन कलर सबसे बेस्ट होता है। ये कलर हर फंक्शन की शान बन गया है, जिस वजह से पार्टी वियर कपड़ों में गोल्डन कलर का टच दिया जाता है। तो इन दुल्हनों में सबसे अच्छा लुक आपको किसका लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'