एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल के शादी की प्री वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। आइए आपको इसी से जुड़ा एक वीडियो दिखाते हैं।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंकिता ने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहुंच बनाई है और काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी हर खुशी शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ किया रोमांटिक डांस, एक्ट्रेस ने शेयर किए वीडियोज)
अंकिता और विक्की को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और एक-दूसरे को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, विक्की के हाव-भाव को देखकर ऐसा लगता है कि, वो अंकिता को लेकर कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हैं और अंकिता भी मौका मिलते ही विक्की से अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलतीं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर विक्की के साथ फोटोज शेयर करती हैं।
(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, विक्की जैन संग मराठी लुक में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस)
अंकिता और विक्की की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 3 दिसंबर 2021 को दोनों के शादी की पहली रस्म हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फोटोज के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जो खुद हमारी दुल्हन यानी अंकिता लोखंडे ने 6 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में विक्की और अंकिता शादी से पहले की रस्म करते नजर आ रहे हैं। जहां अंकिता ने पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है, वहीं विक्की सफेद रंग के कुर्ते में काफी जच रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, "एकजुटता! थैंक यू @imtanmaykhutal इन खूबसूरत यादों को कैद करने के लिए।"
हाल ही में, अंकिता और विक्की महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राज भवन गए हुए थे। अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर भगत सिंह और विक्की के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, अंकिता और विक्की उन्हें अपनी शादी का न्योता देने गए हुए थे।
फिलहाल, हमें इस खूबसूरत कपल के शादी का बेसब्री से इंतजार है। हम अंकिता और विक्की की शादी की तस्वीरें आप तक जल्द पहुंचाएंगे। तो, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।