एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) आज यानी 8 मई को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन ने उन्हें विश किया है। आइए देखें फोटोज।
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि बेहद कम समय में उन्होंने लड़कियों के बीच अपनी चॉकलेटी बॉय की इमेज बना ली है। आज के दौर में वरुण लाखों लड़कियों के दिलों पर अच्छे से राज कर रहे हैं। हालांकि, उनके दिल पर तो कोई और ही राज करता है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल (Natasha Dalal) की, जोकि वरुण धवन की गर्लफ्रेंड हैं। वो अपनी नताशा से बेहद प्यार करते हैं। नताशा यूं तो लाइम लाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका अच्छा-खासा नाम है। नताशा दलाल आज यानी 8 मई को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर वरुण धवन ने उन्हें विश किया है। (ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान, 56 करोड़ रुपए का है कपल का आशियाना)
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने साथ नताशा की एक फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक नताशा, मैं आपको अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप से भी ज्यादा पसंद करता हूं।'' हालांकि, नताशा इस बार कोरोना वायरस के चलते अपने बर्थडे को परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रही हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में...
वरुण धवन के साथ में नताशा दलाल तब से हैं जब वो स्टार भी नहीं बने थे। वरुण ने करण जौहर के चैट शो पर खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे को स्कूल के वक्त से जानते हैं। हालांकि तब दोनों डेट नहीं कर रहे थे सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त थे। वरुण धवन ने बताया था कि नताशा स्कूल के दिनों से ही उनके लिए काफी सपोर्टिव रही हैं वो अच्छे-बुरे हर मौके पर उनके साथ थीं। वरुण धवन ने बताया था कि वो नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है और वो नताशा के सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करना चाहते हैं। वरुण ने नताशा की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनके साथ हमेशा ही रहेंगे। (ये भी पढ़ें: हैप्पी बर्थडे वरुण धवन: जानें इस चॉकलेटी हीरो की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बारे में)
कॉफी विद करन सीजन 6 में वरुण धवन ने खुलासा किया था कि वो नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। उन्होंने हिंट भी दी थी कि वो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। नताशा और वरुण की शादी की खबरें तो आए दिन उड़ती रहती हैं लेकिन शादी के प्लान्स के बारे में खुद वरुण धवन ने कभी खुलकर नहीं बताया। बहरहाल, दोनों अक्सर ईवेंट्स और डिनर पर साथ नजर आ जाते हैं और फैंस इसी से ही खुश हैं। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)
नताशा दलाल ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में डिग्री हासिल की है। 2013 में नताशा ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई करने के बाद डिजाइनिंग क्षेत्र में ही नताशा ने काम शुरू किया और आज उनका एक क्लोदिंग ब्रैंड भी है, जो बॉलीवुड के टॉप स्टार्स खूब पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नताशा का जन्म 16 मार्च 1989 को बिजनेमैन राजेश दलाल और गौरी दलाल के घर मुंबई में हुआ था। नताशा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: बेहद फिल्मी है एक्टर की लव लाइफ, इस तरह किया था प्रपोज)
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो उन्होंने ‘बदलापुर’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। अगली फिल्म उनकी सारा अली खान संग ‘कुली नं 1’ होने वाली है। गोविंदा की फिल्म का यह सीक्वल है, जिसे डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वरुण धवन का परिवार आज उनके जन्मदिन के मौके पर नताशा संग सगाई की अनाउंसमेंट करने वाला था। लेकिन माहौल को देखकर उन्होंने ऐसा करने का प्लान ड्रोप कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी खबर आ चुकी है कि वरुण और नताशा दिसंबर के महीने में शादी करने का विचार कर रहे हैं।
बॉलीवुडशादीज के तरफ से नताशा दलाल को जन्मदिन की ढ़ेर सार शुभकामनाएं। वैसे, आपको वरुण धवन और नताशा दलाल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।