मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता शिव सुब्रमण्यम का हाल ही में, निधन हो गया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
दिग्गज अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक शिव सुब्रमण्यम (Shiv Subramaniam) अब नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दिवंगत अभिनेता ‘2 स्टेट्स’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’, ‘कमीने’, ‘तीन पत्ती’ और कई अन्य हिंदी फिल्मों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय थे। अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें उनकी फिल्मों ‘परिंदा’ और ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए ‘फिल्मफेयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
अभिनेता और फिल्म निर्माता शिव कुमार सुब्रमण्यम का 10 अप्रैल 2022 की देर रात मुंबई में निधन हो गया। कई हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं और उनके परिवार के सदस्यों के लिए शोक संदेश पोस्ट कर रही हैं। वास्तव में शिव सुब्रमण्यम का निधन दुखद है और उनकी क्षति अपूरणीय है।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के साथ शादी पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, वायरल वीडियो पर कहा- 'आप तो गए)
शिव सुब्रमण्यम के निधन का कारण अभी तक अज्ञात है। उनके निधन की जानकारी फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। हंसल मेहता द्वारा जारी स्टेटमेंट में लिखा है, “गंभीर और आंतरिक दुःख के साथ, हम आपको मानव रूप में रहने के लिए सबसे प्रतिष्ठित और महान आत्माओं में से एक मानते हैं- हमारे प्रिय शिव सुब्रह्मण्यम। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली, उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप बहुत सम्मानित किया गया था।”
वहीं, पत्रकार बीना सरवर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शिव कुमार सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी। अपने ट्वीट में उन्होंने खुलासा किया कि, शिव के बेटे जहान की दो महीने पहले ब्रेन ट्यूमर के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “अविश्वसनीय रूप से दुखद, विशेष रूप से यह देखते हुए कि, यह उनकी और दिव्या के इकलौते बेटे जहान की मृत्यु के दो महीने बाद हुआ, जिनका अपने 16वें जन्मदिन से दो सप्ताह पहले एक ब्रेन ट्यूमर की वजह से निधन हो गया था।”
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट शीतल तिवारी ने गोद भराई रस्म की तस्वीरें कीं शेयर, पिंक ड्रेस में बेबी ग्लो है बेमिसाल)
फिलहाल, शिव सुब्रमण्यम के जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं और हम उनके परिवार के लिए इस दुखद घड़ी से बाहर निकलने की कामना करते हैं।