हाल ही में, एक्टर मुदासिर जफर ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्टर मुदासिर जफर (Mudasir Zafar) ने अपनी लेडी लव सरोश जरगर से शादी कर ली है। ये शादी बेहद सिंपल तरीके से कश्मीर में हुई है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। अब एक्टर की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मुदासिर ने छोटे पर्दे पर कई शोज में काम किया है, जिनमें 'प्यार तूने क्या किया', 'बहनें' और 'संस्कार लक्ष्मी' शामिल हैं। अब एक्टर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अचानक अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिससे मीडिया और फैंस को उनकी शादी के बारे में पता चला।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की डेटिंग के दिनों की अनदेखी फोटो आई सामने, हाथ पकड़े दिखा कपल)
मुदासिर ने अपने इंस्टा हैंडल से 5 अगस्त 2022 को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे हमें उनकी शादी का पता चला। एक्टर ने अपने गृहनगर कश्मीर में शादी रचाई है। 24 जुलाई 2022 को उन्होंने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में काफी सिंपल तरीके से निकाह किया। इसमें एक्टर के परिवार के अलावा उनके दोस्त व एक्टर शहीर शेख ने भी शिरकत की। दोनों बचपन के दोस्त हैं। इसके अलावा मुदासिर की शादी में राजश्री देशपांडे और मयूर मेहता भी शामिल हुए। यहां देखें उनकी शादी की झलकियां।
दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें, तो मुदासिर ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं, सरोश ने पीच कलर का लहंगा पहना था, जो काफी यूनिक था। उनके लहंगे पर फुलों की कढ़ाई का काम किया गया है। दुल्हन ने अपने लुक को खुले बालों और गोल्डन ज्वेलरी के साथ पुरा किया था।
(ये भी पढ़ें- Akshay Kumar बहन अलका का संदेश सुन हुए भावुक, कहा- 'आपके आने से हमारी जिंदगी बदल गई')
मुदासिर जफर ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि, यह लव मैरिज है। साथ ही एक्टर ने सरोश संग अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की। एक्टर ने कहा, ''हमारी लव मैरिज है। सरोश मेरी बहन की दोस्त है और इसी तरह हम मिले थे। कुछ मुलाकातों के बाद हमने डेटिंग शुरू की और लगभग एक साल तक डेट किया। फिर शादी करने का फैसला किया। शादी समारोह के लिए हमारे साथ हमारे अपने थे और यह एक खुशी का पल था।''
फिलहाल, हम भी मुदासिर जफर को उनकी शादी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको एक्टर की शादी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।