हाल ही में, साउथ एक्टर आर्य और उनकी वाइफ सायशा ने अपने घर में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आर्य (Arya) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस सायशा (Sayyeshaa) पहली बार माता-पिता बन गए हैं। जी हां, इस कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया है, जिसकी जानकारी उनके दोस्त व एक्टर विशाल (Vishal) ने फैंस के साथ साझा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, एक्टर आर्य ने लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड सायशा को डेट करने के बाद मार्च 2019 में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने अपनी पेरेंटहुड की जर्नी शुरू कर ली है। हालांकि, आर्य ने सायशा की प्रेग्नेंसी की खबर नहीं दी थी और न ही इसकी भनक पड़ने दी थी। खैर! अब दोनों अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं।
(ये भी पढ़ें- आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण और बेटे आजाद संग खेला टेबल टेनिस, सामने आईं तस्वीरें)
दरअसल, साउथ एक्टर विशाल ने आर्य और सायशा के बेबी गर्ल के होने की जानकारी दी है। विशाल ने 23 जुलाई 2021 को अपने ट्विटर हैंडल से इस न्यूज को ब्रेक करते हुए लिखा है, ‘इस न्यूज को ब्रेक करने के लिए काफी खुश हूं और अंकल बनकर महान महसूस कर रहा हूं। मेरा भाई जैमी (आर्य) और सायशा को एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है। शूट के बीच में अपने भावनाओं को इस वक्त कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं। मैं उनके लिए दुआ करता हूं। इंशाल्लाह, न्यू बॉर्न बेबी के लिए सायशा और आर्य को ढेर सारी बधाई। एक पिता के रूप में नई जिम्मेदारी लेने के लिए भगवान आपको आशीर्वाद दें।’ इस खबर सामने आने के बाद फैंस से सेलेब्स तक सभी कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
आर्य और सायशा की पहली मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म ‘Ghajinikanth’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी, जिसे प्यार में तब्दील होने में ज्यादा समय नहीं लगा था। इस फिल्म के रिलीज के महज एक साल बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और मार्च 2019 में वो वक्त आ ही गया, जब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों ने समाज के रूढ़िवादी सोच को दरकिनार कर 16 साल के एज गैप के बावजूद शादी की। जी हां, सायशा, आर्य से 16 साल छोटी हैं।
(ये भी पढ़ें- सुरेश रैना ने मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा भावुक नोट, कहा- 'मैं आपका बहुत आभारी हूं')
आर्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो, आर्य, साउथ इंडस्ट्री के सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘Sarpatta Parambarai’ में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी सुंदर लड़कियों संग डेटिंग की फैलाते थे अफवाह, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा)
फिलहाल, हम भी आर्य और सायशा को पेरेंट्स बनने की ढेर सारी बधाइयां देते हैं। तो क्या आप भी इस कपल की बेबी गर्ल की तस्वीर देखने के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।