अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनके मामा व एक्टर अभिषेक बच्चन ने प्यारा कमेंट किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिनेता अमिताभ बच्चन (Abhishek Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। स्टारकिड ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साड़ी में कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने अपने सफेद बालों को फ्लॉन्ट किया है। लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वो है उनका कैप्शन और उनके मामा व एक्टर अभिषेक बच्चन का कमेंट। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका बनीं प्यारी बेटी की मां, 12 हफ्ते पहले जन्मी बेबी गर्ल अभी रहेगी अस्पताल में: रिपोर्ट)
महानायक अभिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा अक्सर अपनी फोटोज और उस पर लिखे गए मजेदार कैप्शन से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। भले ही नव्या फिल्मों की चकाचौंध से दूर हैं और उन्होंने अपने पिता के बिजनेस को आगे ले जाने का फैसला किया है। लेकिन खूबसूरत स्टारकिड अपनी प्यारी तस्वीरों से हमेशा अपने चाहने वालों को खुश कर देती हैं।
(ये भी पढ़ें: जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)
22 जनवरी 2022 को नव्या ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में नव्या को एक कढ़ाई वाले बॉर्डर के साथ एक पेस्टल रंग की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है। अपने लुक को उन्होंने एक शानदार हार, झुमके, छोटी बिंदी और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "विशेष: मेरे सफेद बाल।" जैसे ही उन्होंने पोस्ट साझा किया, उनके मामा व एक्टर अभिषेक बच्चन ने हगिंग का इमोजी बनाते हुए कमेंट किया।
(ये भी पढ़ें- क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात)
नव्या को उनकी मजबूत राय देने वाली आवाज के लिए भी जाना जाता है। एक इवेंट के दौरान, जब एक व्यक्ति ने उनसे पूछा था कि, नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा जीने के लिए क्या करती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया था, "वह एक लेखक, डिजाइनर, पत्नी और मां हैं।" इसके बाद उन्होंने कहा था, "एक मां और पत्नी होना एक फुल टाइम जॉब है। कृपया उन महिलाओं को बदनाम न करें, जो गृहिणी हैं। उनकी भूमिका एक ऐसी पीढ़ी के पालन-पोषण में बहुत महत्वपूर्ण है, जो उम्मीद के मुताबिक उनके योगदान का समर्थन करेगी।"
फिलहाल, नव्या ने अपना एक स्टार्टअप शुरू किया है, जो लैंगिक समानता और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी संस्था के रूप में काम करता है। तो आपको नव्या की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।