अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी मां को बर्थडे विश किया है। इसके अलावा, नव्या नवेली नंदा ने भी नानी जया को शुभकामना देने के लिए उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। आइए दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज यानी 9 अप्रैल 2023 को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर को खास बनाने के लिए उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपनी नानी की एक पुरानी तस्वीर साझा करके उन्हें बर्थडे विश किया, तो वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपनी मां को एक स्पेशल नोट और फोटो के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
9 अप्रैल 2023 को नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नानी जया बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने अपनी नानी की एक पुरानी मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की, जो कि उनकी 1972 की फिल्म 'शोर' की है। अनमोल फोटो में दिग्गज अभिनेत्री को एक धारीदार साड़ी में देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने सनग्लासेस, एक बिंदी और एक बेरेट टोपी के साथ पेयर किया है।
फोटो के साथ नव्या ने अपनी नानी के लिए जन्मदिन का एक हार्दिक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे नानी। असली पावरहाउस। वह गोंद जो हम सभी को बांधे रखती है। आई लव यू!"
एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टा हैंडल से मां जया बच्चन के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। तस्वीर में अभिषेक अपनी मां को गले लगाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक स्पेशल बर्थडे नोट भी लिखा है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मुझे पता है कि ये बेस्ट फोटो नहीं है, लेकिन इमोशन काफी खुला और स्पष्ट है!! किसी भी बच्चे के पहले और चिरस्थायी प्यार के लिए….मां! जन्मदिन मुबारक हो, मां। आई लव यू। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे पहले आधिकारिक सार्वजनिक समारोह की तस्वीर है। मेरी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' का म्यूजिक लॉन्च। मुझे आशा है कि मैं उन्हें मुझ पर गर्व करने का कारण देना जारी रखूंगा।"
बता दें कि जया अपने समय की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'शोले', 'सिलसिला', 'गुड्डी', 'अभिमान' और कई अन्य शामिल हैं। जया बच्चन ने महान अभिनेता अमिताभ बच्चन से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। इसके अलावा, दोनों नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन के प्यारे दादा-दादी व नाना-नानी हैं।
जया बच्चन को क्यों आता है ज्यादा गुस्सा, बेटे अभिषेक ने बताई थी इसके पीछे की वजह। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी जया बच्चन को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको नव्या और अभिषेक द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।