हाल ही में, बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें तमाम बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की इकलौती बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने बीते 16 नवंबर 2022 को अपना 11वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर बच्चन परिवार की ओर से 19 नवंबर 2022 को एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों ने अपने बच्चों के साथ पहुंचकर चार-चांद लगा दिए।
आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी तस्वीर शेयर कर अपनी परी को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस तस्वीर में मां-बेटी एक-दूजे को किस करती हुई नजर आ रही थीं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मेरा प्यार, मेरी जिंदगी, आई लव यू मेरी आराध्या।'' फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आराध्या के जन्मदिन के जश्न में एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने दोनों बेटों के साथ शामिल हुईं थीं। कैजुअल लुक में भी एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, उनके दोनों बच्चे भी काफी क्यूट लग रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेनेलिया जब पार्टी से निकल रही थीं, तो पार्टी की होस्ट ऐश्वर्या राय बच्चन उन्हें गेट तक छोड़ने आई थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
ऐश्वर्या-अभिषेक की ओर से रखी गई इस ग्रैंड पार्टी मे 90 के दशक की क्यूट एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंची थीं। यहां वह सिंपल लुक में नजर आईं। फिल्म निर्माता बंटी वालिया भी आराध्या की पार्टी में शामिल हुए। यहां वह अपनी वाइफ और बच्चों के साथ पहुंचे थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। आराध्या के बर्थडे बैश में उनकी नानी और ऐश्वर्या राय की मां बृंदा राय भी अपनी नातिन को आशीर्वाद देने पहुंची थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। आराध्या बच्चन की बात करें, तो वह बी-टाउन की फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, उनकी मां ऐश्वर्या हर मौके पर उनके साथ नजर आती हैं। आराध्या मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट हैं।
फिलहाल, हम एक बार फिर आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको आराध्या के बर्थडे की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।